
भारतीय डाक विभाग (India Post) अपने ग्राहकों के लिए होली से ठीक पहले एक बड़ी सौगात लेकर आया है, 17 मार्च 2026 से देश की डाक सेवा का चेहरा पूरी तरह बदलने वाला है, अब आपका पार्सल हफ्तों या दिनों का इंतजार नहीं कराएगा, बल्कि अगले ही दिन आपके दरवाजे पर दस्तक देगा इंडिया पोस्ट ने अपनी दो नई प्रीमियम सेवाएं ’24 Speed Post’ और ’48 Speed Post’ लॉन्च करने का ऐलान किया है।
यह भी देखें: PM आवास योजना की नई लिस्ट जारी! बिहार में इन लोगों का नाम काटा गया; कहीं आप भी तो नहीं हैं इस ‘रिजेक्शन लिस्ट’ में?
Table of Contents
मेट्रो शहरों से होगी शुरुआत
शुरुआती चरण में यह ‘सुपर-फास्ट’ सेवा देश के 6 प्रमुख मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी इस सेवा का मुख्य उद्देश्य ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स के दौर में डाक विभाग को प्राइवेट कूरियर कंपनियों से आगे ले जाना है।
क्या है ’24’ और ’48’ का फॉर्मूला?
- 24 Speed Post: इस सेवा के तहत बुकिंग के अगले ही दिन (D+1) पार्सल की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
- 48 Speed Post: इस श्रेणी में पार्सल दूसरे दिन (D+2) तक गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगा।
- संडे को भी काम: सबसे बड़ी बात यह है कि अब रविवार या अन्य सार्वजनिक छुट्टियों के दिन भी पार्सल की डिलीवरी नहीं रुकेगी। केवल राष्ट्रीय अवकाश (26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर) को छोड़कर यह सेवा साल के 362 दिन चालू रहेगी।
सुरक्षा और गारंटी: डिलीवरी न होने पर मिलेगा रिफंड
ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने के लिए इंडिया पोस्ट ने OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया है, इसके अलावा, विभाग ने ‘मनी-बैक गारंटी’ का भी वादा किया है, यदि डाक विभाग तय समय सीमा (24 या 48 घंटे) के भीतर पार्सल पहुंचाने में विफल रहता है, तो ग्राहक मुआवजे के हकदार होंगे।
क्या होंगे नए चार्जेस?
प्रीमियम सेवा होने के कारण इसके चार्जेस सामान्य स्पीड पोस्ट से थोड़े अलग हो सकते हैं वर्तमान टैरिफ ढांचे के अनुसार अनुमानित दरें इस प्रकार हैं:
- स्थानीय डिलीवरी (50 ग्राम तक): मात्र ₹19 से शुरू।
- 200 किलोमीटर तक: ₹35 (50 ग्राम तक)।
- लंबी दूरी (2000 KM से अधिक): ₹77 (200 ग्राम तक के लिए)।
यह भी देखें: भारत के पड़ोस में 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 300 रुपए तक एलपीजी भी हुई महंगी
बिजनेस ग्राहकों के लिए ‘स्पेशल ऑफर’
ई-कॉमर्स विक्रेताओं और कॉर्पोरेट जगत के लिए डाक विभाग ने ‘Buy Now Pay Later’ (BNPL) की सुविधा दी है, इसके तहत बड़े वॉल्यूम में पार्सल भेजने वाले ग्राहकों को फ्री बल्क पिकअप और महीने के अंत में बिल भुगतान की सुविधा मिलेगी।
















