Join Contact

फेसबुक पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट की अब खैर नहीं! मेटा लाया धांसू टूल, चोरी का कंटेंट डालते ही होगी सीधी कार्रवाई

 सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट चोरी करने वालों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है, प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे 'कॉपी-पेस्ट' कल्चर और एआई-जनरेटेड लो-क्वालिटी पोस्ट (AI Slope) पर लगाम लगाने के लिए कंपनी ने नए 'कंटेंट प्रोटेक्शन टूल्स' और सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, अब किसी दूसरे का वीडियो या रील चुराकर व्यूज बटोरने वालों पर मेटा की सीधी नजर होगी

Published On:
फेसबुक पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट की अब खैर नहीं! मेटा लाया धांसू टूल, चोरी का कंटेंट डालते ही होगी सीधी कार्रवाई
फेसबुक पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट की अब खैर नहीं! मेटा लाया धांसू टूल, चोरी का कंटेंट डालते ही होगी सीधी कार्रवाई

 सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट चोरी करने वालों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है, प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे ‘कॉपी-पेस्ट’ कल्चर और एआई-जनरेटेड लो-क्वालिटी पोस्ट (AI Slope) पर लगाम लगाने के लिए कंपनी ने नए ‘कंटेंट प्रोटेक्शन टूल्स’ और सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, अब किसी दूसरे का वीडियो या रील चुराकर व्यूज बटोरने वालों पर मेटा की सीधी नजर होगी।

यह भी देखें: LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

अब चुटकियों में पकड़ा जाएगा ‘चोरी’ का कंटेंट

मेटा ने एक नया सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पेश किया है, इस टूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जैसे ही कोई यूजर किसी ओरिजिनल क्रिएटर की रील या वीडियो को कॉपी करके डालेगा, असली क्रिएटर को तुरंत ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन मिल जाएगा इसके जरिए क्रिएटर्स अपनी चुराई गई सामग्री और अपने नाम से चल रहे फर्जी प्रोफाइल (Impersonation) को एक ही जगह से ट्रैक कर सकेंगे।

ओरिजिनल क्रिएटर्स को मिले तीन पावरफुल विकल्प

यदि कोई आपकी रील चोरी करता है, तो मेटा ने आपको उसे कंट्रोल करने के लिए तीन बड़े अधिकार दिए हैं:

  • ब्लॉक (Block): आप उस कॉपी किए गए वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम से पूरी तरह हटवा सकते हैं।
  • ट्रैक और एट्रिब्यूशन (Track & Attribution): आप चोरी किए गए वीडियो की परफॉरमेंस देख सकते हैं या उसमें अपना क्रेडिट लिंक जोड़ सकते हैं।
  • क्लेम रिलीज (Release Claim): यदि आपको उस कंटेंट के इस्तेमाल से कोई आपत्ति नहीं है, तो आप शिकायत वापस भी ले सकते हैं।

‘ओरिजिनल’ कंटेंट की परिभाषा बदली, घटेगी रीच

मेटा ने साफ कर दिया है कि अब केवल थोड़ी-बहुत एडिटिंग करके दूसरे का वीडियो डालना ‘ओरिजिनल’ नहीं माना जाएगा।

  • सख्त नियम: केवल वही कंटेंट ओरिजिनल माना जाएगा जिसमें क्रिएटर ने अपना विश्लेषण, नई जानकारी या कोई खास वैल्यू जोड़ी हो।
  • कड़ी पेनल्टी: बार-बार कॉपी-पेस्ट कंटेंट डालने वाले पेज की रीच (Reach) कम कर दी जाएगी और उनकी कमाई (Monetization) पर भी हमेशा के लिए रोक लग सकती है।

यह भी देखें: इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते हैं? तो जान लें 1 घंटे का बिजली बिल; गैस के मुकाबले सस्ता है या महंगा? यहाँ देखें पूरा कैलकुलेशन

AI कंटेंट पर भी नजर

धोखाधड़ी रोकने के लिए मेटा ने फरवरी 2026 से ही AI लेबलिंग अनिवार्य कर दी है, इसके अलावा, एआई-आधारित नई तकनीक अब मशहूर हस्तियों के नाम पर बनने वाले फर्जी अकाउंट्स को तुरंत डिटेक्ट कर लेगी।

यह नया टूल वर्तमान में उन क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है जो मेटा के कंटेंट मोनिटाइजेशन प्रोग्राम का हिस्सा हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से फेसबुक पर क्वालिटी कंटेंट बढ़ेगा और चोरी करने वालों की दुकान बंद हो जाएगी।

Meta Unveils New Facebook Tools Meta Unveils New Facebook Tools to Help Creators Report Copycat Content
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार