Join Contact

ट्रेड डील टली? पीयूष गोयल के कड़क बयान ने खोली अफवाहों की पोल; जानें भारत का असली स्टैंड

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्णविराम लगा दिया है, पिछले कुछ दिनों से मीडिया और गलियारों में डील टलने की चर्चाओं को गोयल ने सिरे से खारिज करते हुए इसे महज 'अफवाह' करार दिया है

Published On:
ट्रेड डील टली? पीयूष गोयल के कड़क बयान ने खोली अफवाहों की पोल; जानें भारत का असली स्टैंड
ट्रेड डील टली? पीयूष गोयल के कड़क बयान ने खोली अफवाहों की पोल; जानें भारत का असली स्टैंड

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर चल रही अटकलों पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्णविराम लगा दिया है, पिछले कुछ दिनों से मीडिया और गलियारों में डील टलने की चर्चाओं को गोयल ने सिरे से खारिज करते हुए इसे महज ‘अफवाह’ करार दिया है।

यह भी देखें: अब सरकारी ऐप से बुलाएं प्लंबर और मैकेनिक! ‘Sewa Mitra’ पर मिलेगी गारं‍टी वाली सर्विस; न ज्यादा पैसे का डर, न धोखाधड़ी

“अफवाहों को कूड़ेदान में डालें”: पीयूष गोयल

दिल्ली में आयोजित NXT Summit 2026 के दौरान अपने संबोधन में पीयूष गोयल काफी सख्त तेवर में नजर आए, उन्होंने सुबह से चल रही ट्रेड डील टलने की खबरों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं, ऐसी खबरों को कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए” उन्होंने साफ किया कि डील पर बातचीत सही दिशा में है और सरकार किसी भी दबाव में आकर फैसला नहीं लेगी।

कृषि और डेयरी सेक्टर पर कोई समझौता नहीं

भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हितों, विशेषकर किसानों और डेयरी क्षेत्र के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है उन्होंने मुख्य बिंदुओं पर जानकारी दी:

  • सेंसिटिव सेक्टर सुरक्षित: सोयाबीन, मक्का, चावल और डेयरी उत्पादों पर अमेरिका को कोई रियायत नहीं दी गई है।
  • GM फसलों पर नो-एंट्री: जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • निर्यात को मजबूती: इस डील से भारतीय व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि अमेरिका ने कई उत्पादों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई है।

यह भी देखें: सावधान! मिनिमम बैलेंस के नाम पर बैंकों ने काटे करोड़ों रुपये; HDFC, Axis और PNB इस लिस्ट में सबसे आगे, देखें अपनी बैंक का हाल

ब्रिटेन और ईयू के साथ भी बड़ी तैयारी

पीयूष गोयल ने केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के साथ चल रही डील्स पर भी अपडेट दिया:

  • भारत-ब्रिटेन (UK) FTA: गोयल ने संकेत दिए कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता अगले एक महीने (अप्रैल के मध्य) तक लागू हो सकता है। यह किसी भी देश द्वारा मंजूर किया गया अब तक का सबसे तेज समझौता होगा।
  • भारत-EFTA डील: यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ समझौते से भारत में अगले कुछ वर्षों में 100 अरब डॉलर का निवेश और 10 लाख नई नौकरियों की उम्मीद है।
  • भारत-EU समझौता: यूरोपीय संघ के साथ ट्रेड डील 2026 के अंत तक पूरी होने की संभावना है।

पीयूष गोयल के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए तैयार है ‘गनपॉइंट’ (बंदूक की नोक) पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और भारत का स्टैंड पूरी तरह ‘विन-विन’ (दोनों की जीत) की स्थिति पर टिका है।

Commerce Minister Piyush Goyal Trade Deal
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार