
भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज कभी कम नहीं होता हर साल लाखों युवा एक सुरक्षित भविष्य और समाज में मान-सम्मान के लिए इन पदों की तैयारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विभाग ऐसे हैं जहाँ वैकेंसी मुट्ठी भर नहीं, बल्कि ‘छप्पर फाड़’ आती हैं? अगर आप भी एक अदद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इन विभागों पर पैनी नजर रखना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
यह भी देखें: सरकारी नौकरी का हब! भारत के किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा करते हैं सरकारी जॉब? चौंका देगा ये नया डेटा
Table of Contents
भारतीय रेलवे (Indian Railways)
दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में शुमार भारतीय रेलवे नौकरियों का ‘पिटारा’ माना जाता है, ग्रुप डी से लेकर एनटीपीसी (NTPC) तक, रेलवे समय-समय पर एक साथ 1 लाख से भी अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए यहाँ अपार संभावनाएं हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अधिकारी बनने का सपना SSC ही पूरा करता है, SSC CGL, CHSL और विशेष रूप से SSC GD Constable के माध्यम से हर साल हजारों युवाओं को वर्दी और डेस्क जॉब का मौका मिलता है।
रक्षा और सुरक्षा बल (Defence & Security Forces)
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अलावा अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, ITBP) में भी बंपर नियुक्तियाँ होती हैं। अग्निपथ योजना के तहत अब युवाओं को बड़ी संख्या में सेना से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
बैंकिंग सेक्टर (Banking Jobs)
अगर आप व्हाइट कॉलर जॉब और फिक्स वर्किंग ऑवर्स चाहते हैं, तो बैंकिंग क्षेत्र सबसे बेस्ट है, SBI और IBPS के जरिए क्लर्क और PO के पदों पर हर साल भारी संख्या में नियुक्तियाँ की जाती हैं।
यह भी देखें: WhatsApp का नया फरमान! 1 मार्च से फोन में सिम कार्ड होना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगा आपका पर्सनल अकाउंट; जानें क्यों?
शिक्षा विभाग (Education Department – सबसे खास)
इस सूची में नंबर 5 पर है शिक्षा विभाग, जहाँ हर साल बंपर भर्ती का सिलसिला जारी रहता है, राज्य स्तर पर होने वाली शिक्षक भर्ती (जैसे UP TGT/PGT, REET, या बिहार शिक्षक भर्ती) में एक साथ 50,000 से लेकर 1 लाख से भी ज्यादा पदों पर नियुक्तियां निकलती हैं, इस विभाग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ लगभग हर साल अलग-अलग राज्यों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए जाते हैं।
इन विभागों में भर्ती की प्रक्रिया काफी पारदर्शी होती है और इनका एक निश्चित परीक्षा पैटर्न होता है, अगर आप सही रणनीति के साथ तैयारी करें, तो इन ‘छप्पर फाड़’ भर्तियों में से एक सीट अपने नाम करना नामुमकिन नहीं है।
















