
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, हाल ही में हुए SIR (Special Intensive Revision) सर्वे के बाद कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटने की शिकायतें सामने आई हैं, ऐसे में अगर आपका नाम भी सूची से गायब हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
Table of Contents
क्यों कट रहा है नाम?
चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाता है, जिसे SIR सर्वे कहा जाता है, इस प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को हटाया जाता है। लेकिन कई बार सही पात्र मतदाताओं के नाम भी गलती से हट जाते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करें
मतदाता आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Form-6 भर सकते हैं। इसमें अपनी सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। यह सबसे आसान और तेज तरीका माना जाता है।
वोटर हेल्पलाइन ऐप का इस्तेमाल
चुनाव आयोग की मोबाइल ऐप के जरिए भी आप अपना नाम जोड़ने या सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है।
BLO/निर्वाचन कार्यालय से संपर्क
आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) या नजदीकी निर्वाचन कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं वहां आपको जरूरी फॉर्म और मार्गदर्शन मिल जाएगा।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- सही दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र और पते का प्रमाण साथ रखें
- आवेदन के बाद स्टेटस जरूर चेक करें
- अंतिम तिथि से पहले अपील करना जरूरी है
















