
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने हालिया बजट में प्रदेश की महिलाओं को एक ऐतिहासिक सौगात दी है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि अब प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए जेब ढीली नहीं करनी होगी।
यह भी देखें: IRCTC Update: क्या आप जानते हैं आपकी रेल टिकट का आधा पैसा सरकार भरती है? रेल मंत्री ने बताया सब्सिडी का पूरा गणित
Table of Contents
किसे मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ?
बजट घोषणा के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में यात्रा पूरी तरह मुफ्त होगी, सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं, जिससे लाखों बुजुर्ग महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
कैसे मिलेगी सुविधा? (मुख्य बिंदु)
- यात्रा के दौरान पात्रता साबित करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी आयु प्रमाण पत्र साथ रखना होगा।
- भविष्य में सफर को और आसान बनाने के लिए सरकार स्पेशल ट्रेवल पास या स्मार्ट कार्ड जारी करने की योजना पर काम कर रही है।
- योजना के सुचारू संचालन के लिए वित्त मंत्री ने बजट में प्रारंभिक निधि (टोकन अमाउंट) आवंटित कर दी है, जिसे जल्द ही पूर्ण विस्तार दिया जाएगा।
यह भी देखें: Post Office की धांसू स्कीम! हर महीने खाते में आएंगे ₹17,000, जानें निवेश का पूरा तरीका और नियम
चुनाव पूर्व बड़ा दांव?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत लिया गया यह निर्णय न केवल बुजुर्ग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि उनके सामाजिक आवागमन को भी बढ़ावा देगा, इससे पहले सरकार केवल रक्षाबंधन जैसे विशेष पर्वों पर ही मुफ्त बस सेवा प्रदान करती थी, लेकिन अब इसे एक स्थायी व्यवस्था के रूप में लागू करने की तैयारी है।
















