
अगर आप दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है, यूनिसेफ ने साल 2026 के लिए अपने बहुप्रतीक्षित इंटर्नशिप प्रोग्राम के द्वार खोल दिए हैं, इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘मोटा स्टाइपेंड’ और रिमोट वर्किंग का विकल्प है।
Table of Contents
स्टाइपेंड और शानदार सुविधाएं
यूनिसेफ इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹1.5 लाख ($1,700) प्रति माह तक का स्टाइपेंड दे रहा है यह इंटर्नशिप न केवल आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगी, जो उम्मीदवार कार्यालय जाकर काम करेंगे, उन्हें यात्रा और वीज़ा खर्च में एकमुश्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस ग्लोबल इंटर्नशिप के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:
- उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- वर्तमान में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) या पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र पात्र हैं।
- हाल ही में (पिछले 2 वर्षों में) डिग्री पूरी करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
- अंग्रेजी, फ्रेंच या स्पेनिश भाषा पर अच्छी पकड़ होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार का पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Record) शानदार होना चाहिए।
काम का स्वरूप और अवधि
यूनिसेफ लचीलापन प्रदान करते हुए यह इंटर्नशिप रिमोट (घर बैठे), हाइब्रिड या ऑन-साइट मोड में ऑफर कर रहा है, इसकी अवधि 6 से 26 सप्ताह तक हो सकती है, उम्मीदवार स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, बाल संरक्षण और मानव संसाधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- सबसे पहले यूनिसेफ की आधिकारिक वेबसाइट unicef.org/careers पर जाएं।
- ‘Internship’ सेक्शन में जाकर अपनी रुचि के अनुसार उपलब्ध वैकेंसी सर्च करें।
- अपना ऑनलाइन भर्ती प्रोफाइल (Registration) तैयार करें।
- एक प्रभावशाली CV/रिज्यूमे और कवर लेटर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
यूनिसेफ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है, किसी भी तरह के धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों या पैसों की मांग करने वालों से सावधान रहें।















