
स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए टेक्नो (Tecno) ने अपना सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, 8,000mAh की विशाल बैटरी से लैस इस फोन को कंपनी ‘पावरहाउस’ के तौर पर पेश कर रही है, खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद, यह दुनिया का सबसे पतला (7.42mm) स्मार्टफोन होने का दावा करता है।
यह भी देखें: PNB ग्राहकों के लिए डेडलाइन! 16 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये बैंक खाते; कहीं आपका नाम भी तो लिस्ट में नहीं?
Table of Contents
कीमत और उपलब्धता
टेक्नो ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है:
- 8GB + 128GB वेरिएंट: ₹27,999
- 8GB + 256GB वेरिएंट: ₹29,999
लॉन्च ऑफर के तहत, चुनिंदा बैंक कार्ड्स का उपयोग करने पर ग्राहकों को ₹3,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसकी बिक्री 20 फरवरी 2026 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
बॉक्स में क्या है खास? (Unboxing)
फोन की अनबॉक्सिंग के दौरान रिटेल बॉक्स में हैंडसेट के साथ 45W का फास्ट चार्जर, USB Type-A to Type-C केबल, एक पारदर्शी (Transparent) प्रोटेक्टिव केस, सिम इजेक्टर पिन और यूजर मैनुअल दिए गए हैं।
Tecno Pova Curve 2 5G के ‘किलर’ फीचर्स
- दमदार बैटरी और स्लिम डिज़ाइन: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है, कंपनी का दावा है कि यह सामान्य उपयोग पर 2-3 दिन का बैकअप आसानी से दे सकती है, ताज्जुब की बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी फोन का वजन मात्र 195 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.42mm है।
- शानदार डिस्प्ले: इसमें 6.78-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 nits है, जो कड़ी धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है, सुरक्षा के लिए इस पर Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है।
- भारत का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर: परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। बेहतर नेटवर्क के लिए कंपनी ने इसमें अपनी खास G1 सिग्नल एन्हांसमेंट और SE1 वाई-फाई चिप भी जोड़ी है।
- नो-नेटवर्क कॉलिंग: इस फोन में एक यूनिक फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से बिना सिम नेटवर्क के भी 2 किलोमीटर के दायरे में कॉलिंग की जा सकती है।
- कैमरा और अन्य: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही, यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षित बनाता है।
















