
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अप्रैल का महीना सौगातों भरा होने वाला है कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस महीने बंपर नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रहा है, नवीनतम अपडेट के अनुसार, आयोग की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL) समेत विभिन्न श्रेणियों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की जाएगी।
Table of Contents
CGL 2026: स्नातक पास युवाओं के पास बड़ा मौका
SSC CGL 2026 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है मार्च के अंत में आने वाला यह नोटिफिकेशन अब अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। इस बार रिक्तियों की संख्या 15,000 से 18,000 के बीच रहने का अनुमान है, स्नातक पास युवा इन प्रतिष्ठित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग मई-जून 2026 में टियर-1 परीक्षा आयोजित कर सकता है।
CHSL 2026: 12वीं पास के लिए भी सुनहरा अवसर
इंटरमीडिएट (10+2) पास उम्मीदवारों के लिए भी SSC बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 30 अप्रैल 2026 को CHSL का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी टियर-1 परीक्षा जुलाई से सितंबर के बीच होने की उम्मीद है।
इन पदों पर भी होगी भर्ती
सिर्फ CGL और CHSL ही नहीं, अप्रैल के अंत तक स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ तथा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) के लिए भी अधिसूचना जारी होने वाली है, इसके अलावा, Selection Posts (Phase 14) के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए विशेषज्ञों ने उम्मीदवारों को SSC की नई वेबसाइट पर One-Time Registration (OTR) पहले ही पूरा करने की सलाह दी है ।
















