
घर में नल खराब हो या बिजली की वायरिंग में दिक्कत, अक्सर भरोसेमंद मैकेनिक ढूंढना एक बड़ी चुनौती बन जाता है, आम जनता की इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ‘सेवा मित्र’ (Sewa Mitra) पोर्टल और ऐप के जरिए एक सुरक्षित विकल्प पेश किया है, अब आप मात्र एक क्लिक पर प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और कारपेंटर जैसी तमाम सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें: चैत्र अमावस्या 2026: 18 या 19 मार्च, आखिर कब है पितृ दान का महामुहूर्त? इस एक चीज का दान करने से दूर होंगे सारे कष्ट
Table of Contents
धोखाधड़ी और मनमाने रेट से मिलेगा छुटकारा
अक्सर देखा जाता है कि निजी मैकेनिक काम के बदले मनमाना पैसा वसूलते हैं और काम की कोई गारंटी भी नहीं होती, ‘सेवा मित्र’ ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारदर्शी दरें हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाओं के रेट कार्ड पहले से तय हैं, जिससे ग्राहकों को न तो ज्यादा पैसे देने का डर रहता है और न ही किसी तरह की धोखाधड़ी का।
पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही मिलती है एंट्री
सुरक्षा के लिहाज से भी यह ऐप काफी भरोसेमंद है, इस पोर्टल पर पंजीकृत होने वाले हर स्किल्ड वर्कर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है सरकार द्वारा बैकग्राउंड चेक किए जाने के कारण ग्राहकों को अपने घर में किसी अनजान व्यक्ति को बुलाने में संकोच नहीं करना पड़ेगा।
इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ
सेवा मित्र ऐप पर केवल प्लंबर या इलेक्ट्रीशियन ही नहीं, बल्कि एसी रिपेयरिंग, ब्यूटीशियन, क्लीनिंग और आईटी हार्डवेयर जैसी दर्जनों सेवाएं उपलब्ध हैं, यह ऐप न केवल ग्राहकों को सुविधा दे रहा है, बल्कि स्थानीय कुशल युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है।
कैसे करें बुकिंग?
उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर से ‘Sewa Mitra’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसार सर्विस बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद संबंधित प्रोफेशनल आपसे संपर्क करेगा और तय समय पर सेवा प्रदान की जाएगी।
















