Join Contact

Aadhaar Update: पैरेंट्स के बचेंगे पैसे! अब स्कूली बच्चों का आधार अपडेट होगा बिल्कुल फ्री, UIDAI ने जारी किए नए निर्देश

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के करोड़ों अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए स्कूली बच्चों के लिए 'अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट' (MBU) को पूरी तरह निःशुल्क करने का ऐलान किया है, UIDAI के नए निर्देशों के अनुसार, अब 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए माता-पिता को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा

Published On:
Aadhaar Update: पैरेंट्स के बचेंगे पैसे! अब स्कूली बच्चों का आधार अपडेट होगा बिल्कुल फ्री, UIDAI ने जारी किए नए निर्देश
Aadhaar Update: पैरेंट्स के बचेंगे पैसे! अब स्कूली बच्चों का आधार अपडेट होगा बिल्कुल फ्री, UIDAI ने जारी किए नए निर्देश

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के करोड़ों अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए स्कूली बच्चों के लिए ‘अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट’ (MBU) को पूरी तरह निःशुल्क करने का ऐलान किया है, UIDAI के नए निर्देशों के अनुसार, अब 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए माता-पिता को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा। 

यह भी देखें: IRCTC Update: क्या आप जानते हैं आपकी रेल टिकट का आधा पैसा सरकार भरती है? रेल मंत्री ने बताया सब्सिडी का पूरा गणित

7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए भी खत्म हुआ शुल्क 

UIDAI के मौजूदा नियमों के मुताबिक, 5 साल और 15 साल की उम्र होने पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है, पहले 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष के बीच यह सेवा मुफ्त थी, लेकिन 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के अपडेट के लिए 125 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, अब सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए इस शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है। 

स्कूलों में लगेंगे विशेष कैंप

अभिभावकों की सुविधा और प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए UIDAI ने ‘मिशन मोड’ में काम शुरू किया है, इसके तहत देश भर के 83,000 से अधिक स्कूलों में विशेष आधार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, अब तक 1 करोड़ से अधिक बच्चों का अपडेट इन कैंपों के जरिए किया जा चुका है। 

यह भी देखें: Daughter’s Property Law: शादी के बाद पिता की संपत्ति पर कितना है बेटी का हक? 2026 के इन कानूनी नियमों को जानना है बेहद जरूरी।

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट?

बच्चों के विकास के साथ उनके फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों (Iris) के निशान बदल जाते हैं, समय पर बायोमेट्रिक अपडेट न होने की स्थिति में:

  • स्कूल एडमिशन में दिक्कत आ सकती है।
  • छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ रुक सकता है।
  • सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) बाधित हो सकता है।

कैसे उठाएं लाभ?

अभिभावक अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर या स्कूल में लगने वाले विशेष कैंपों में बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं, साथ ही, नाम, पता या जन्म तिथि जैसी डेमोग्राफिक जानकारी को भी myAadhaar Portal पर 14 जून 2026 तक मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। 

Aadhaar Update UIDAI
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार