
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है, बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम कल, 24 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए छात्रों को यह जानकारी साझा की है।
Table of Contents
कल दोपहर 1:00 बजे आएगा परिणाम
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड कल दोपहर 1:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर देगा। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 10.68 लाख छात्र शामिल हुए थे।
इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना स्कोरकार्ड नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘RBSE Class 10th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।
बिना इंटरनेट ऐसे देखें अपना स्कोर (SMS सेवा)
अगर वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण पेज नहीं खुल रहा है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं, इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर RJ10 Roll Number टाइप करें और इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए अपना साल बचाने का मौका दिया जाएगा।
















