
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों को लागू करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के स्वरूप में ऐतिहासिक बदलाव का निर्णय लिया है प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए साल में एक नहीं, बल्कि दो अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Table of Contents
कब से लागू होगा नया नियम?
राजस्थान बोर्ड की यह द्विवार्षिक परीक्षा प्रणाली शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगी। इसका सीधा लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो वर्तमान में कक्षा 8वीं या 9वीं में अध्ययनरत हैं और भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
किसे मिलेगा दोबारा बैठने का मौका? (Eligibility Rules)
नए नियमों के अनुसार, परीक्षा का प्रारूप निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित होगा:
- मुख्य परीक्षा (अनिवार्य): साल की पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च के दौरान आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी नियमित छात्रों का शामिल होना अनिवार्य होगा।
- सुधार परीक्षा (ऐच्छिक): दूसरी परीक्षा, जिसे ‘सेकंड चांस’ भी कहा जा रहा है, मई-जून के बीच होगी। इसमें वे छात्र बैठ सकेंगे जो:
- पास होने के बावजूद अपने अंकों या प्रतिशत में सुधार करना चाहते हैं (अधिकतम 3 विषयों के लिए)।
- मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण (Fail) हो गए हों।
- जिन्हें पूरक (Supplementary) श्रेणी में रखा गया है।
- मेडिकल केस: यदि कोई छात्र बीमारी या किसी ठोस आपातकालीन कारण से पहली मुख्य परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसे मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
‘बेस्ट ऑफ टू’ नियम का मिलेगा फायदा
शिक्षा विभाग के अनुसार, छात्रों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ‘बेस्ट ऑफ टू’ (Best of Two) का नियम है यदि कोई छात्र सुधार के लिए दूसरी परीक्षा देता है, तो दोनों परीक्षाओं में से जिस विषय में उसके अंक अधिक होंगे, उन्हीं अंकों को अंतिम परिणाम (मार्कशीट) में शामिल किया जाएगा।
पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि दूसरी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कटौती का लाभ नहीं मिलेगा दोनों ही परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम (Full Syllabus) पर आधारित होंगी और दोनों के लिए परीक्षा शुल्क भी समान रहेगा।
इस कदम के साथ राजस्थान, CBSE की तर्ज पर बोर्ड परीक्षाओं को लचीला बनाने वाला देश का एक अग्रणी राज्य बन गया है, अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।
















