
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं, नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बोर्ड 7 या 8 अप्रैल 2026 को नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक समय और तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिए जाएंगे।
Table of Contents
कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट?
परिणाम घोषित होने के बाद, कक्षा 8 के छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकेंगे वहीं, कक्षा 5 के परिणामों को लेकर रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बार 5वीं का रिजल्ट ऑफलाइन मोड में संबंधित स्कूलों के माध्यम से जारी किया जा सकता है।
मार्कशीट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले PSEB की वेबसाइट पर लॉग इन करें।

- होमपेज पर दिए गए ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।

- अपनी कक्षा (5वीं या 8वीं) के लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन दबाते ही आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।
महत्वपूर्ण जानकारी
- पासिंग मार्क्स: छात्रों को सफल घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
- वैकल्पिक तरीके: छात्र अपना रिजल्ट SMS (PB05/PB8 <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेजें) या DigiLocker के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
- पंजीकृत छात्र: इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इन परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
















