
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ (One Vehicle One FASTag) पहल को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है, यदि आपकी गाड़ी पर एक से अधिक फास्टैग लगे हैं, तो 28 फरवरी के बाद केवल नवीनतम (Latest) फास्टैग ही सक्रिय रहेगा और पुराने सभी टैग ब्लैकलिस्ट या डीएक्टिवेट कर दिए जाएंगे।
यह भी देखें: Free AI Skill Course: सरकार करवा रही है मुफ्त में AI कोर्स साथ में मिलेगा सर्टिफिकेट, नौकरी का भी मौका
Table of Contents
नियम का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
NHAI के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई वाहन चालक अपनी गाड़ी की विंडस्क्रीन पर वैध और सक्रिय फास्टैग नहीं लगाता है या जानबूझकर उसे नहीं चिपकाता है, तो उसे टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स (Double User Fee) देना होगा। यह कदम टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करने और इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।
क्यों जरूरी है केवाईसी (KYC)?
आरबीआई (RBI) के नियमों के उल्लंघन और एक ही वाहन पर कई फास्टैग जारी होने की शिकायतों के बाद NHAI ने केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, 1 फरवरी 2026 से नई कारों के लिए रुटीन ‘नो योर व्हीकल’ (KYV) की प्रक्रिया को सरल किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में सक्रिय टैग्स के लिए केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य है ताकि उन्हें निष्क्रिय होने से बचाया जा सके।
यह भी देखें: Post-Matric Scholarship की अगली किस्त आएगी मार्च में, PFMS स्टेटस सुधारने का आसान तरीका भी देख लें
ऐसे चेक करें अपना फास्टैग केवाईसी स्टेटस
वाहन मालिक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- IHMCL के आधिकारिक फास्टैग पोर्टल पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर बाईं ओर दिए गए ‘My Profile’ विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपको ‘KYC Status’ दिखाई देगा यदि यह ‘Pending’ है, तो जरूरी दस्तावेज (जैसे RC, आईडी प्रूफ और फोटो) अपलोड कर इसे तुरंत अपडेट करें।
उपयोगकर्ता अपने संबंधित जारीकर्ता बैंक (जैसे HDFC, ICICI, SBI) के मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से भी स्टेटस की जांच और केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
















