
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 का परिणाम आज, 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है, परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना स्कोरकार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Table of Contents
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का सीधा तरीका
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Click here to check the result of class VI JNVST – 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
- ‘Check Result’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
डायरेक्ट लिंक (Direct Links):
- Official Website: navodaya.gov.in
- Result Portal: cbseit.in/cbse/2026/nvsrst
चयन सूची और कट-ऑफ (Selection List & Cut-off)
समिति ने स्कोरकार्ड के साथ-साथ क्षेत्रवार (Region-wise) पासिंग लिस्ट भी जारी की है जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, उन्हें अगले चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष की संभावित कट-ऑफ कुछ इस प्रकार है:
- सामान्य (General): 85-93 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 80-88 अंक
- अनुसूचित जाति (SC): 72-82 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST): 68-78 अंक
SMS से भी मिलेगी जानकारी
नवोदय विद्यालय समिति ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है सफल छात्रों को अब अपने संबंधित जिले के नवोदय विद्यालय में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
















