
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मात्र 10वीं पास रखी गई है, जिससे प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका खुल गया है।
यह भी देखें: बिहार पुलिस में सीधी एंट्री! कंप्यूटर ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई
Table of Contents
1,679 पदों पर होगी सीधी भर्ती
विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1,679 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरु की गई है, इसमें वन रक्षक के 728, जेल प्रहरी के 757 और क्षेत्र रक्षक के 169 पद शामिल हैं, इसके अलावा स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां: समय रहते करें आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है यदि आप भी इन पदों के लिए इच्छुक हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
- सुधार की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
- परीक्षा की तारीख: 07 अप्रैल 2026 से परीक्षाएं शुरू होंगी।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि, महिलाओं और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट देते हुए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है।
यह भी देखें: पेट्रोल के दाम गिरे! मार्च के पहले ही दिन यूपी वालों की हुई मौज, जानें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर का भाव?
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹250 निर्धारित है, इसके अतिरिक्त ₹60 पोर्टल शुल्क देय होगा।
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं ध्यान रहे कि आवेदन के लिए मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है, अंतिम दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म पूरा करें।
















