Join Contact

क्या गूगल चोरी-छिपे सुन रहा है आपकी बातें? ‘Voice Activity’ का चौंकाने वाला सच आया सामने; ऐसे तुरंत डिलीट करें अपनी रिकॉर्डिंग

 डिजिटल युग में निजता (Privacy) को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है, अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी चीज़ के बारे में बात करते हैं और थोड़ी देर बाद स्मार्टफोन पर उसी से जुड़े विज्ञापन दिखने लगते हैं, क्या यह महज इत्तेफाक है या गूगल आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहा है? हाल ही में 'वॉइस एक्टिविटी' (Voice Activity) को लेकर सामने आए तथ्यों ने यूजर्स को चौंका दिया है

Published On:
क्या गूगल चोरी-छिपे सुन रहा है आपकी बातें? 'Voice Activity' का चौंकाने वाला सच आया सामने; ऐसे तुरंत डिलीट करें अपनी रिकॉर्डिंग
क्या गूगल चोरी-छिपे सुन रहा है आपकी बातें? ‘Voice Activity’ का चौंकाने वाला सच आया सामने; ऐसे तुरंत डिलीट करें अपनी रिकॉर्डिंग

 डिजिटल युग में निजता (Privacy) को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है, अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी चीज़ के बारे में बात करते हैं और थोड़ी देर बाद स्मार्टफोन पर उसी से जुड़े विज्ञापन दिखने लगते हैं, क्या यह महज इत्तेफाक है या गूगल आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहा है? हाल ही में ‘वॉइस एक्टिविटी’ (Voice Activity) को लेकर सामने आए तथ्यों ने यूजर्स को चौंका दिया है। 

गूगल आखिर क्यों रिकॉर्ड करता है आपकी आवाज़?

गूगल का आधिकारिक पक्ष यह है कि वह Google Assistant और Voice Search जैसे फीचर्स के जरिए आपकी आवाज़ रिकॉर्ड करता है। कंपनी के मुताबिक, इन रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वॉयस रिकग्निशन तकनीक को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, तकनीकी विशेषज्ञों और कई रिपोर्ट्स का दावा है कि इन डेटा का उपयोग विज्ञापनों को टारगेट करने के लिए भी किया जा सकता है, जो सीधे तौर पर यूजर्स की प्राइवेसी में सेंध है। 

सावधान! सर्वर पर सेव हो रही है आपकी हर बात

जब आप “OK Google” कहते हैं या वॉयस सर्च का उपयोग करते हैं, तो आपकी आवाज़ की एक फाइल गूगल के सर्वर पर सेव हो जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई बार बिना कमांड दिए भी स्मार्टफोन का माइक्रोफोन सक्रिय हो जाता है और आस-पास की बातें रिकॉर्ड कर लेता है।

अपनी निजता को कैसे सुरक्षित करें? (Step-by-Step Guide)

अगर आप अपनी रिकॉर्डिंग्स को गूगल के सर्वर से हटाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र में myactivity.google.com खोलें और अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।
  •  मेनू में जाकर ‘Data & Privacy’ टैब पर क्लिक करें।
  •  नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Web & App Activity’ का विकल्प मिलेगा, उस पर टैप करें।
  •  यहाँ आपको ‘Delete’ बटन दिखेगा। ‘All time’ को चुनकर आप अपनी अब तक की सभी वॉयस रिकॉर्डिंग्स को हमेशा के लिए मिटा सकते हैं। 

भविष्य के लिए ऐसे बंद करें रिकॉर्डिंग फीचर

केवल पुरानी रिकॉर्डिंग डिलीट करना काफी नहीं है भविष्य में गूगल आपकी बातें न सुने, इसके लिए:

  • ‘Web & App Activity’ के अंदर मौजूद ‘Include voice and audio activity’ वाले बॉक्स को Uncheck कर दें।
  • ऐसा करने से गूगल आपकी आवाज़ को भविष्य में सेव करना बंद कर देगा।

स्मार्टफोन सेटिंग्स में करें ये बदलाव 

अपनी सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए फोन की Settings > Apps > Google > Permissions में जाएं और Microphone एक्सेस को ‘Only while using the app’ पर सेट करें इससे ऐप बैकग्राउंड में आपकी बातें नहीं सुन पाएगा। 

Is Google Listening to You the Shocking Truth About Google
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार