
भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही भारतीय बाजारों में एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड तेजी से बढ़ गई है, अगर आप भी इस सीजन नया AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रुकिए! शोरूम जाने से पहले इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर AC के बीच का तकनीकी और आर्थिक अंतर समझना बेहद जरूरी है, सही चुनाव न केवल आपको बेहतर कूलिंग देगा, बल्कि आपके बैंक बैलेंस को भी बिगड़ने से बचाएगा।
Table of Contents
क्या है इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर की ‘जंग’?
ज्यादातर ग्राहक कम कीमत देखकर नॉन-इन्वर्टर AC चुन लेते हैं, लेकिन असली खेल ‘कंप्रेसर’ की तकनीक में छिपा है।
- इन्वर्टर AC (स्मार्ट सेविंग): इसमें ‘वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर’ तकनीक होती है। यह कार के एक्सीलेटर की तरह काम करता है, जब कमरा ठंडा हो जाता है, तो कंप्रेसर बंद होने के बजाय अपनी स्पीड धीमी कर लेता है। इससे बिजली की खपत बहुत कम हो जाती है।
- नॉन-इन्वर्टर AC (पुराना तरीका): इसका कंप्रेसर या तो पूरी रफ्तार से चलता है या फिर बंद रहता है। कमरा ठंडा होते ही यह बंद हो जाता है और तापमान थोड़ा बढ़ते ही फिर से ‘झटके’ के साथ स्टार्ट होता है। यही बार-बार का स्टार्ट-स्टॉप बिजली का मीटर तेजी से घुमाता है।
बिजली बिल का गणित: ₹12,000 तक की सालाना बचत!
अगर हम 1.5 टन के AC का हिसाब लगाएं, तो फर्क साफ नजर आता है:
| फीचर | नॉन-इन्वर्टर AC | इन्वर्टर AC |
|---|---|---|
| बिजली खपत (प्रति घंटा) | 1.5 यूनिट (लगभग) | 0.9 यूनिट (लगभग) |
| महीने का खर्चा (8 घंटे रोज) | ₹2,800 – ₹3,200 | ₹1,600 – ₹2,100 |
| सालाना बचत | शून्य | ₹10,000 से ₹12,000 |
एक्सपर्ट की राय: कब कौन सा AC खरीदें?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खरीदारी का फैसला आपकी जरूरतों पर निर्भर करना चाहिए:
- अगर आपका AC दिन में 5 घंटे से ज्यादा चलने वाला है, तो आंख बंद करके इन्वर्टर AC लें। इसकी बढ़ी हुई कीमत बिजली की बचत से डेढ़ साल के भीतर वसूल हो जाएगी।
- गेस्ट रूम या ऐसी जगह जहां साल में सिर्फ कुछ दिन ही AC चलता है, वहां नॉन-इन्वर्टर AC एक सस्ता और अच्छा विकल्प हो सकता है।
- इन्वर्टर AC चलते समय बहुत कम शोर करते हैं और कमरे के तापमान को एक समान बनाए रखते हैं, जबकि नॉन-इन्वर्टर में तापमान घटता-बढ़ता रहता है।
सस्ते के चक्कर में नॉन-इन्वर्टर खरीदना भविष्य में भारी पड़ सकता है, इन्वर्टर AC आज की जरूरत है जो लंबी अवधि में आपके पसीने और पैसे, दोनों को बचाएगा।
















