Join Contact

होली पर घर जाने का रास्ता साफ! रेलवे ने चला दीं ये स्पेशल ट्रेनें, अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिलेगी ‘कंफर्म’ सीट

 होली के त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बना रहे करोड़ों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए 'होली स्पेशल ट्रेनों' के संचालन का बड़ा फैसला लिया है, रेलवे की इस घोषणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अब कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है

Published On:
होली पर घर जाने का रास्ता साफ! रेलवे ने चला दीं ये स्पेशल ट्रेनें, अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिलेगी 'कंफर्म' सीट
होली पर घर जाने का रास्ता साफ! रेलवे ने चला दीं ये स्पेशल ट्रेनें, अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिलेगी ‘कंफर्म’ सीट

 होली के त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बना रहे करोड़ों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ‘होली स्पेशल ट्रेनों’ के संचालन का बड़ा फैसला लिया है, रेलवे की इस घोषणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अब कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी देखें: Jan Aushadhi: अपना खुद का ‘जन औषधि केंद्र’ खोलें; मार्च से शुरू हो रहे हैं नए आवेदन, सरकार देगी ₹5 लाख तक का फर्नीचर और स्टॉक।

1244 फेरों के साथ पटरी पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस साल होली के दौरान देशभर में कुल 1,244 स्पेशल ट्रिप्स संचालित की जा रही हैं, ये ट्रेनें मुख्य रुप से 25 फरवरी से 18 मार्च, 2026 के बीच चलेंगी रेलवे ने संकेत दिया है कि यदि यात्रियों की संख्या में और इजाफा होता है, तो इन ट्रेनों की संख्या को बढ़ाकर 1,500 तक भी किया जा सकता है।

इन प्रमुख रूटों पर मिलेगी बड़ी राहत

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों पर विशेष ध्यान दिया है।

  •  आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट (05579/05580) और दिल्ली से वाराणसी (04210/04209) के बीच विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, साथ ही, लखनऊ-नई दिल्ली और पुणे-दानापुर रूट पर भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध हैं।
  •  मुंबई (CSMT) से गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) से समस्तीपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।
  •  हावड़ा से रक्सौल (03043/03044) और सियालदह से मधुबनी के बीच ट्रेनें चलाकर बंगाल और बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है।
  •  पुरी से पटना और भुवनेश्वर से धनबाद जैसे रुटों पर भी ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

यह भी देखें: Digital Rupee (e-Rupee) Cashback: क्या आपने शुरू किया ई-रुपये का इस्तेमाल? मार्च तक डिजिटल करेंसी से पेमेंट करने पर मिल रहा है विशेष कैशबैक, यहाँ देखें तरीका।

वेटिंग लिस्ट वालों के लिए सुनहरा मौका

त्योहार के समय नियमित ट्रेनों में महीनों पहले ही सीटें फुल हो जाती हैं, ऐसे में ये स्पेशल ट्रेनें उन यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं जो फिलहाल वेटिंग लिस्ट में फंसे हैं इन ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी कोच तक की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

कैसे करें बुकिंग?

यात्री इन विशेष ट्रेनों के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं इसके अलावा, ट्रेनों की वास्तविक स्थिति और समय-सारणी की जांच NTES ऐप या रेल मदद हेल्पलाइन (139) पर की जा सकती है।

Indian Railway Indian Railway Holi Special Train
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार