Join Contact

रेलवे का बड़ा फैसला! इन लोगों को लाइफटाइम फ्री सफर की सुविधा; AC कोच में भी नहीं लगेगा एक भी पैसा, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने देश के वीर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, अब वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में सफर के लिए जेब ढीली नहीं करनी होगी, रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, सेना के जवानों और उनके परिवारों को ताउम्र फ्री पास (Life-time Free Pass) की सुविधा मिलेगी

Published On:
रेलवे का बड़ा फैसला! इन लोगों को लाइफटाइम फ्री सफर की सुविधा; AC कोच में भी नहीं लगेगा एक भी पैसा, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे का बड़ा फैसला! इन लोगों को लाइफटाइम फ्री सफर की सुविधा; AC कोच में भी नहीं लगेगा एक भी पैसा, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने देश के वीर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, अब वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में सफर के लिए जेब ढीली नहीं करनी होगी, रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, सेना के जवानों और उनके परिवारों को ताउम्र फ्री पास (Life-time Free Pass) की सुविधा मिलेगी।

इन पदक विजेताओं को मिलेगा लाभ

रेलवे ने फ्री सफर के दायरे को बढ़ाते हुए अब इसमें सेना मेडल (Sena Medal)नौसेना मेडल (Nau Sena Medal) और वायुसेना मेडल (Vayu Sena Medal) के विजेताओं को भी शामिल कर लिया है। ध्यान रहे, यह सुविधा केवल ‘वीरता’ (Gallantry) के लिए मिले पदकों पर लागू होगी, ‘विशिष्ट सेवा’ के लिए नहीं।

AC कोच में भी फ्री एंट्री

इस स्कीम के तहत पदक विजेता न केवल स्लीपर बल्कि फर्स्ट क्लास AC, 2-टियर AC और AC चेयर कार में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि विजेता के साथ एक अटेंडेंट या साथी भी उसी क्लास में मुफ्त सफर का हकदार होगा।

परिवार को भी मिली बड़ी राहत

रेलवे ने शहीद जवानों के परिवारों का भी पूरा ख्याल रखा है:

  • जीवनसाथी: पदक विजेता की पत्नी या पति (पुनर्विवाह न होने तक) इस मुफ्त पास का लाभ उठा सकते हैं।
  • माता-पिता: यदि पदक विजेता अविवाहित थे और उन्हें मरणोपरांत पदक मिला है, तो उनके माता-पिता जीवनभर फ्री सफर कर सकेंगे।

पहले से किन्हें मिल रही है सुविधा?

बता दें कि परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र विजेताओं को यह सुविधा पहले से ही मिल रही थी अब सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता मेडल विजेताओं के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।

आम यात्रियों या वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए फिलहाल रेलवे ने किसी भी तरह की पुरानी रियायतें बहाल नहीं की हैं यह विशेष छूट केवल देश के रक्षकों के सम्मान में दी गई है।

Indian Railway Indian Railway Announced Life Time Free Ticket to These People
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार