Join Contact

India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट आज! जानें कहाँ और कैसे चेक करें अपना सिलेक्शन स्टेटस

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित पहली मेरिट लिस्ट आज, 6 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने 28,636 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं

Published On:
India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट आज! जानें कहाँ और कैसे चेक करें अपना सिलेक्शन स्टेटस
India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट आज! जानें कहाँ और कैसे चेक करें अपना सिलेक्शन स्टेटस

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित पहली मेरिट लिस्ट आज, 6 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने 28,636 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

यह भी देखें: पानी की टंकी में भरवाया 1000 लीटर डीजल? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई; जानें भारत में पेट्रोल-डीजल रखने का कानूनी नियम

बिना परीक्षा सीधा चयन: 10वीं के अंकों ने तय की मेरिट 

इस वर्ष की भर्ती प्रक्रिया में भी कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की गई ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के माध्यम से हुआ है चयनित उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (Step-by-Step Guide)

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं:

  •  सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Candidate’s Corner’ में जाकर ‘GDS 2026 Schedule-I Shortlisted Candidates’ के लिंक पर क्लिक करें।
  •  अपने संबंधित राज्य (सर्कल) का चुनाव करें क्लिक करते ही उस क्षेत्र की मेरिट लिस्ट PDF फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।
  •  PDF फाइल खोलें और अपना ‘रजिस्ट्रेशन नंबर’ या ‘नाम’ सर्च करें यदि आपका विवरण लिस्ट में है, तो आप शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। 

यह भी देखें: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और ₹90,000 का मुनाफा! पोस्ट ऑफिस की इस धांसू FD स्कीम के आगे बैंक भी फेल; जानें ब्याज का पूरा गणित

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का अगला पड़ाव 

मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना होगा चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा कि उन्हें किस डिवीजनल हेड के पास और किस तारीख तक अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचना है।

यदि पहली सूची के बाद पद रिक्त रहते हैं, तो विभाग द्वारा जल्द ही दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

India Post GDS Result 2026
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार