Join Contact

मार्च में ही जून जैसी तपिश! होली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? IMD ने जारी किया लू (Heatwave) का बड़ा अलर्ट

अभी मार्च की शुरुआत ही हुई है और सूरज के तेवरों ने लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान ने चिंता और बढ़ा दी है, मौसम विभाग के अनुसार, इस साल होली पर देश के कई हिस्सों में जून जैसी तपिश महसूस की जाएगी, मार्च के पहले हफ्ते में ही देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान है

Published On:
मार्च में ही जून जैसी तपिश! होली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? IMD ने जारी किया लू (Heatwave) का बड़ा अलर्ट
मार्च में ही जून जैसी तपिश! होली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? IMD ने जारी किया लू (Heatwave) का बड़ा अलर्ट

अभी मार्च की शुरुआत ही हुई है और सूरज के तेवरों ने लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान ने चिंता और बढ़ा दी है, मौसम विभाग के अनुसार, इस साल होली पर देश के कई हिस्सों में जून जैसी तपिश महसूस की जाएगी, मार्च के पहले हफ्ते में ही देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान है। 

यह भी देखें: होली की छुट्टी 3 को है या 4 मार्च को? कन्फ्यूजन खत्म! बैंक, स्कूल और दफ्तरों के लिए जारी हुई फाइनल लिस्ट; यहाँ देखें शेड्यूल

होली पर ‘हीटवेव’ का साया

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ेगा दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में रंगों के त्योहार के दौरान भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

  • दिल्ली-NCR: राजधानी में होली के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश और बिहार: लखनऊ और पटना जैसे शहरों में पारा 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण होगा।
  • मध्य भारत: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान 36 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है। 

इन राज्यों में चलेगी लू (Heatwave)

IMD के महानिदेशक के मुताबिक, मार्च से मई 2026 के सीजन के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा विशेष रूप से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र (विदर्भ), आंध्र प्रदेश और ओडिशा में ‘हीटवेव’ यानी लू चलने का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में सामान्य के मुकाबले 3 से 15 दिन अधिक लू चलने की आशंका है। 

यह भी देखें: होली से पहले सोने के दाम में बड़ा बदलाव! दिल्ली-लखनऊ से जयपुर तक उछले दाम; 10 ग्राम गोल्ड खरीदने से पहले यहाँ देखें ताज़ा रेट

आखिर क्यों तप रहा है मार्च?

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रशांत महासागर में ला नीना (La Niña) स्थितियों के कमजोर होने और ईएनएसओ (ENSO) के ‘न्यूट्रल’ होने की वजह से इस साल गर्मी समय से पहले और अधिक आक्रामक रूप में आई है, इसका सीधा असर रबी की फसलों और आम जनजीवन पर पड़ने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने सलाह दी है कि होली खेलते समय हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें और हल्के सूती कपड़े पहनें।

How Will Weather Be in March
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार