
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर है अक्सर लोग अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भूल जाते हैं या उनके पास उपलब्ध नहीं होता, जिससे उन्हें अपना पीएफ बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, आप बिना UAN नंबर के भी बेहद आसान तरीके से अपना बैलेंस जान सकते हैं।
Table of Contents
मिस्ड कॉल सेवा (सबसे तेज़ तरीका)
अगर आपका मोबाइल नंबर EPFO के पास रजिस्टर्ड है, तो आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से बैलेंस जान सकते हैं।
- स्टेप: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 99660-44425 पर मिस्ड कॉल दें।
- प्रक्रिया: दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपके पास एक SMS आएगा, जिसमें आपके कुल पीएफ बैलेंस की जानकारी होगी।
SMS के जरिए (पसंदीदा भाषा में)
आप एक सिंपल मैसेज भेजकर भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं इसकी खासियत यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी जानकारी मांग सकते हैं।
- स्टेप: अपने फोन से 77382-99899 पर एक मैसेज भेजें।
- फॉर्मेट: मैसेज बॉक्स में टाइप करें—
EPFOHO UAN(अगर हिंदी में चाहिए तोEPFOHO UAN HINलिखें)। - परिणाम: रिप्लाई में आपको आपके खाते के बैलेंस और पिछले योगदान का पूरा विवरण मिल जाएगा।
UMANG ऐप का विकल्प
स्मार्टफोन यूजर्स उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी यह सुविधा ले सकते हैं।
- स्टेप: उमंग ऐप डाउनलोड करें और ‘EPFO’ सर्विस पर क्लिक करें।
- प्रक्रिया: ‘Employee Centric Services’ में जाकर ‘View Passbook’ चुनें। यहाँ मोबाइल नंबर और OTP की मदद से आप अपनी पासबुक देख सकते हैं, भले ही आपको UAN याद न हो (यदि आधार लिंक्ड है)।
इन बातों का रखें ध्यान
इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO पोर्टल पर एक्टिव होना अनिवार्य है साथ ही, आपका बैंक खाता, आधार और पैन कार्ड (KYC) आपके यूएएन से लिंक होना चाहिए।
















