
आजकल स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के साथ बाजार में नकली और चोरी के फोन का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है कई बार ग्राहक सस्ते के चक्कर में या अनजाने में ‘क्लोन्ड’ (नकली) या चोरी का मोबाइल खरीद लेते हैं, जो बाद में बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिससे आप मात्र एक मैसेज भेजकर अपने फोन की असलियत जान सकते हैं।
Table of Contents
KYM सेवा से तुरंत पकड़ में आएगा ‘फर्जीवाड़ा’
दूरसंचार विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए KYM (Know Your Mobile) पोर्टल और सर्विस लॉन्च की है, इस सर्विस के जरिए कोई भी व्यक्ति मोबाइल खरीदने से पहले या बाद में उसकी शुद्धता की जांच कर सकता है, यह सेवा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) के डेटाबेस का उपयोग करती है, जिससे फोन के ब्लैकलिस्टेड या डुप्लीकेट होने की जानकारी तुरंत मिल जाती है।
ऐसे करें अपने फोन की जांच (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड):
- सबसे पहले अपने फोन से
*#06#डायल करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले 15 अंकों के IMEI नंबर को नोट कर लें। - SMS भेजें: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: KYM 15 अंकों का IMEI नंबर उदाहरण के लिए:
KYM 123456789012345 - इस मैसेज को 14422 पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड में आपको एक जवाबी मैसेज मिलेगा। अगर फोन असली है, तो उसमें ब्रांड का नाम और मॉडल दिखाई देगा, अगर स्टेटस में ‘Blacklisted’, ‘Duplicate’ या ‘Invalid’ लिखा आता है, तो समझ लीजिए कि फोन के साथ गड़बड़ी है।
यह भी देखें: अब सरकारी ऐप से बुलाएं प्लंबर और मैकेनिक! ‘Sewa Mitra’ पर मिलेगी गारंटी वाली सर्विस; न ज्यादा पैसे का डर, न धोखाधड़ी
सेकंड हैंड फोन खरीदने वालों के लिए चेतावनी
एक्सपर्ट्स की सलाह है कि यदि आप किसी से पुराना (Used) फोन खरीद रहे हैं, तो पैसे देने से पहले इस SMS सेवा का उपयोग जरुर करें, यदि फोन का IMEI स्टेटस ‘Block’ या ‘Duplicate’ आता है, तो उसे भूलकर भी न खरीदें, क्योंकि चोरी का फोन इस्तेमाल करना आपको कानूनी पचड़े में डाल सकता है।
डिजिटल सुरक्षा के इस दौर में, सरकार की यह पहल आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक बड़ा हथियार साबित हो रही है।
















