
भारत में डिजिटल पेमेंट की क्रांति के बीच UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ा है, जेब में बिना फिजिकल कार्ड रखे, सिर्फ QR कोड स्कैन करके क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना जितना आसान लग रहा है, विशेषज्ञों ने इसके प्रति आगाह भी किया है, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप सावधानी नहीं बरतते हैं, तो यह सुविधा आपके सिबिल (CIBIL) स्कोर को भारी नुकसान पहुँचा सकती है।
Table of Contents
छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन और बढ़ता ‘क्रेडिट यूटिलाइजेशन’
UPI की सहजता के कारण लोग अब चाय की दुकान से लेकर किराने के सामान तक के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से किया गया हर UPI भुगतान तकनीकी रूप से एक ‘असुरक्षित ऋण’ (Unsecured Loan) है।
यदि आप अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का 30% से अधिक हिस्सा UPI के जरिए खर्च कर देते हैं, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (CUR) बढ़ जाता है। क्रेडिट ब्यूरो इसे नकारात्मक संकेत मानते हैं, जिससे आपका सिबिल स्कोर तेजी से नीचे गिर सकता है।
क्या ग्राहकों के लिए यह महंगा सौदा है?
फिलहाल, ₹2,000 तक के UPI-क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों या व्यापारियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। हालांकि, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर व्यापारियों को 1.1% से 1.9% तक का MDR (Merchant Discount Rate) देना पड़ता है।
ग्राहकों के लिए असली ‘महंगाई’ तब शुरू होती है, जब वे UPI की लत में बजट से बाहर खर्च कर देते हैं। समय पर पूरा बिल न चुकाने या केवल ‘मिनिमम ड्यू’ भरने पर लगने वाला भारी ब्याज (जो 40-45% सालाना तक हो सकता है) आपके वित्तीय स्वास्थ्य को तबाह कर सकता है।
रिवॉर्ड पॉइंट्स का नया गणित
NPCI के नए निर्देशों के बाद अब बैंकों के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि वे UPI के माध्यम से किए गए RuPay क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर भी वही रिवॉर्ड पॉइंट्स और लाभ दें, जो कार्ड स्वाइप करने पर मिलते हैं यह उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की खबर है, लेकिन इसका लाभ तभी है जब आप अनुशासित खर्च करें।
इन 3 बातों का रखें खास ख्याल
- 30% की सीमा: कोशिश करें कि आपके क्रेडिट कार्ड का कुल मासिक खर्च (UPI समेत) आपकी लिमिट के 30% के अंदर ही रहे।
- केवल मर्चेंट पेमेंट: याद रखें कि क्रेडिट कार्ड-UPI का उपयोग केवल पंजीकृत व्यापारियों (QR Code) को भुगतान के लिए किया जा सकता है, दोस्तों को पैसे भेजने के लिए नहीं।
- समय पर भुगतान: सिबिल स्कोर को सुरक्षित रखने के लिए बिल जनरेट होने से पहले ही बड़े भुगतानों को क्लियर कर देना एक समझदारी भरा कदम है।
















