
अगर आपके बैंक खाते में बैलेंस कम रहता है, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है पिछले तीन वित्त वर्षों (2022-23 से 2024-25) के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बैंकों ने ‘मिनिमम बैलेंस’ न रखने वाले ग्राहकों की जेब से जुर्माने के तौर पर 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि वसूली है, वित्त मंत्रालय द्वारा लोकसभा में साझा किए गए इन आंकड़ों ने बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है।
Table of Contents
वसूली में ये बैंक रहे सबसे आगे
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, निजी क्षेत्र के दिग्गज HDFC Bank और Axis Bank के साथ सरकारी क्षेत्र का Punjab National Bank (PNB) इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
- HDFC Bank: निजी बैंकों की सूची में टॉप पर रहते हुए करीब ₹3,872 करोड़ का जुर्माना वसूला।
- Axis Bank: दूसरे पायदान पर रहते हुए बैंक ने ग्राहकों से ₹2,706 करोड़ की पेनल्टी वसूली।
- PNB: सरकारी बैंकों में PNB सबसे आगे रहा, हालांकि बैंक ने हाल ही में नियमों में कुछ ढील दी है।
किस बैंक में कितना है ‘मिनिमम बैलेंस’ का गणित?
मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए बैंकों ने कड़े नियम बना रखे हैं औसतन मासिक शेष (MAB) न रखने पर लगने वाला जुर्माना कुछ इस प्रकार है:
- HDFC Bank: शहरी क्षेत्रों में ₹10,000 का बैलेंस अनिवार्य है। कमी होने पर ₹600 तक की पेनल्टी लग सकती है।
- Axis Bank: यहाँ ₹10,000 से ₹12,000 का बैलेंस जरूरी है। नियम टूटने पर ₹150 से ₹600 प्रति माह तक कटते हैं।
- ICICI Bank: यहाँ बैलेंस की सीमा ₹50,000 तक हो सकती है, और जुर्माना राशि कमी का 5% प्लस ₹100 है।
यह भी देखें: चैत्र अमावस्या 2026: 18 या 19 मार्च, आखिर कब है पितृ दान का महामुहूर्त? इस एक चीज का दान करने से दूर होंगे सारे कष्ट
आम जनता के लिए राहत की खबर
जहाँ एक तरफ निजी बैंक करोड़ों की वसूली कर रहे हैं, वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मिसाल पेश की है, SBI ने मार्च 2020 से ही अपने बचत खातों पर न्यूनतम बैलेंस की शर्त को पूरी तरह खत्म कर दिया है, इसके अलावा, 72 करोड़ से अधिक ‘जन धन’ और ‘बेसिक सेविंग बैंक’ खातों पर कोई जुर्माना नहीं लगता।
संसदीय समिति की सख्त टिप्पणी
बढ़ती पेनल्टी को देखते हुए फरवरी 2026 में एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि बैंकों को इस जुर्माने को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए कई सरकारी बैंकों ने अब पेनल्टी कम करने या खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है।
अगर आप जुर्माने से बचना चाहते हैं, तो अपने खाते को ‘जीरो बैलेंस’ या ‘BSBD’ अकाउंट में बदलवाएं या समय-समय पर अपने बैंक के ऐप के जरिए मिनिमम बैलेंस की स्थिति चेक करते रहें।
















