Join Contact

दिल्ली-NCR के इन गांवों में आएगा बदलाव! 100 KM लंबी नई सड़कों का जाल; 40 हजार लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

दिल्ली-NCR के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है, इस योजना के तहत लगभग 100 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे करीब 40 हजार ग्रामीणों का सफर आसान और जाम-मुक्त हो जाएगा

Published On:
दिल्ली-NCR के इन गांवों में आएगा बदलाव! 100 KM लंबी नई सड़कों का जाल; 40 हजार लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति
दिल्ली-NCR के इन गांवों में आएगा बदलाव! 100 KM लंबी नई सड़कों का जाल; 40 हजार लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

दिल्ली-NCR के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है, इस योजना के तहत लगभग 100 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे करीब 40 हजार ग्रामीणों का सफर आसान और जाम-मुक्त हो जाएगा।

यह भी देखें: सावधान! यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की नई लिस्ट; छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

टूटी सड़कों से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी चौड़ाई

वर्तमान में गुरुग्राम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कें बेहद जर्जर हालत में हैं, कई मुख्य संपर्क मार्ग महज 12 फीट चौड़े हैं, जिसके कारण पीक आवर्स में यहां भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, PWD की नई योजना के तहत इन सड़कों को न केवल नया बनाया जाएगा, बल्कि इनकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी ताकि भारी वाहनों और बढ़ते ट्रैफिक का दबाव झेला जा सके।

इन क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा

इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा लाभ गुरुग्राम जिले के पटौदी और फर्रुखनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 10 से अधिक गांवों को मिलेगा अधिकारियों के मुताबिक, इन सड़कों पर रोजाना 4,000 से अधिक वाहनों का आवागमन होता है, सड़कों के सुदृढ़ीकरण से गुरुग्राम-पटौदी रोड जैसे प्रमुख मार्गों तक पहुंचना अब पहले से कहीं अधिक सुगम होगा।

यह भी देखें: HP गैस बुकिंग में दिक्कत? इधर-उधर भटकने के बजाय नोट कर लें ये सरकारी हेल्पलाइन नंबर; तुरंत होगा सिलेंडर बुक

दो चरणों में पूरा होगा काम

विभाग ने इस परियोजना को दो चरणों में विभाजित किया है:

  • पहला चरण: चालू वित्तीय वर्ष के भीतर ही प्राथमिकता वाली सड़कों का निर्माण शुरू होगा।
  • लागत और विस्तार: प्रत्येक सड़क की लंबाई 1.5 से 5 किलोमीटर के बीच है, जिस पर प्रति सड़क औसतन 30 से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

टेंडर प्रक्रिया शुरू, अगले महीने से एक्शन

PWD ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, विभाग का लक्ष्य अगले महीने से धरातल पर काम शुरू करने का है, इस बदलाव से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Gurugram Villages to Get Relief from Traffic
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार