
10वीं की परीक्षा परिणाम आने के बाद मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, बिहार सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना’ के तहत छात्रों के लिए खजाना खोल दिया है, इस योजना के जरिए मैट्रिक पास करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹10,000 तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।
यह भी देखें: सरकारी अफसरों के लिए सरकार लाने जा रही नया नियम, रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक नहीं लिख पाएंगे किताब
Table of Contents
किसे मिलेगा ₹10,000 का नकद इनाम?
सरकार की इस ‘लॉटरी’ (प्रोत्साहन योजना) का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी (First Division) में उत्तीर्ण की है।
- सामान्य और पिछड़ा वर्ग: प्रथम श्रेणी से पास होने पर ₹10,000।
- SC/ST वर्ग: प्रथम श्रेणी पर ₹10,000 और द्वितीय श्रेणी (Second Division) से पास होने पर ₹8,000 की राशि दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि और पोर्टल
अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो देर न करें, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए MedhaSoft Portal को लाइव रखा है। हालिया अपडेट के अनुसार, 2025 के सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सक्रिय है और छात्र 15 फरवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस):
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं।
- ‘Apply for Matric 2025 Scholarship’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्राप्तांक दर्ज करें।
- महत्वपूर्ण: अपना आधार नंबर और बैंक खाता विवरण (जो आधार से सीडेड हो) भरें।
- दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
यह भी देखें: बड़ी राहत! ट्रैफिक चालान से पाना है छुटकारा? 14 फरवरी को लोक अदालत में माफ होंगे ये 12 तरह के जुर्माने; जानें प्रोसेस
इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा पैसा
योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:
- 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट।
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना जरूरी)।
- जाति और निवास प्रमाण पत्र।
- एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पैसा केवल उन्हीं खातों में जाएगा जो डीबीटी (DBT) के लिए सक्षम हैं, छात्र अपने बैंक जाकर चेक कर लें कि उनका आधार खाते से ‘सीडेड’ है या नहीं।
















