
आज के डिजिटल दौर में अब सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना बेहद आसान हो गया है, अक्सर देखा जाता है कि घर में बिजली का बिल आते ही कहीं खो जाता है या फट जाता है, जिससे बिल भुगतान के समय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपको बिजली दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से मात्र 60 सेकंड में अपना डुप्लीकेट बिजली बिल डाउनलोड कर सकते हैं।
Table of Contents
इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें अपना बिल
- सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र (Google Chrome) में जाकर अपने राज्य की बिजली कंपनी का नाम सर्च करें (जैसे- UPPCL, Tata Power, या बिहार बिजली बिल)।
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘View/Pay Bill’ के विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपना ‘Consumer Number’ (उपभोक्ता संख्या) या ‘Account ID’ दर्ज करनी होगी, जो आपके पुराने बिल पर लिखी होती है।
- आईडी डालने के बाद ‘Submit’ या ‘View’ पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर बकाया राशि और उपभोक्ता का नाम दिखाई देगा।
- बिल को पूरा देखने और प्रिंट करने के लिए ‘View Bill PDF’ के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पूरा बिल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
ऐप्स के जरिए भी है सुविधा
वेबसाइट के अलावा उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ‘DigiLocker’ या विभाग के आधिकारिक मोबाइल ऐप (जैसे- UPPCL Consumer App) का इस्तेमाल करके भी अपना डिजिटल बिल सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा Paytm और PhonePe जैसे पेमेंट ऐप्स पर भी कंज्यूमर नंबर डालकर पिछले बिल की हिस्ट्री चेक की जा सकती है।
भविष्य में होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली खाते के साथ अपना ‘मोबाइल नंबर’ और ‘ईमेल आईडी’ जरूर लिंक करवाएं, ताकि हर महीने बिल की सॉफ्ट कॉपी सीधे आपके फोन पर मिल सके।
















