
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा पेश की गई सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी ‘डिजिटल रुपया’ (e₹) अब आम उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख बैंक ई-रुपये के इस्तेमाल पर विशेष कैशबैक और रिवॉर्ड ऑफर दे रहे हैं, अगर आपने अभी तक इसका इस्तेमाल शुरू नहीं किया है, तो मार्च 2026 तक आपके पास शानदार बचत करने का मौका है।
यह भी देखें: Post-Matric Scholarship की अगली किस्त आएगी मार्च में, PFMS स्टेटस सुधारने का आसान तरीका भी देख लें
Table of Contents
प्रमुख बैंकों के आकर्षक कैशबैक ऑफर्स
डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए बैंकों ने कैशबैक की झड़ी लगा दी है:
- बैंक अपने नए ग्राहकों को ₹50 का सीधा कैशबैक दे रहा है, इसके लिए ग्राहकों को 31 मार्च 2026 तक डिजिटल रुपया ऐप पर रजिस्टर करना होगा और कम से कम 3 मर्चेंट ट्रांजेक्शन (P2M) पूरे करने होंगे। अधिक जानकारी Federal Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
- बॉब वर्ल्ड डिजिटल रुपया ऐप के माध्यम से ₹10 से ऊपर के किसी भी भुगतान पर ₹3 का कैशबैक दिया जा रहा है, ग्राहक 4 मार्च 2026 तक इस ऑफर का लाभ प्रतिदिन एक बार उठा सकते हैं, इसकी विस्तृत नियम एवं शर्तें Bank of Baroda पर उपलब्ध हैं।
- HDFC, ICICI और कोटक महिंद्रा बैंक भी अपने डिजिटल वॉलेट यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स और कूपन के जरिए लाभान्वित कर रहे हैं।
कैसे काम करता है ई-रुपया और यह UPI से कैसे अलग है?
ई-रुपया कोई साधारण डिजिटल वॉलेट बैलेंस नहीं है, बल्कि यह आपके हाथ में मौजूद फिजिकल नोट का डिजिटल अवतार है। जहाँ UPI में पैसा एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर होता है, वहीं ई-रुपया सीधे आपके डिजिटल वॉलेट में ‘टोकन’ के रूप में रहता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप किसी भी मर्चेंट के UPI QR कोड को स्कैन करके ई-रुपये से भुगतान कर सकते हैं।
यह भी देखें: Free AI Skill Course: सरकार करवा रही है मुफ्त में AI कोर्स साथ में मिलेगा सर्टिफिकेट, नौकरी का भी मौका
स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे शुरू करें ई-रुपये का सफर
- अपने बैंक का ‘Digital Rupee’ ऐप डाउनलोड करें।
- बैंक लिंक मोबाइल नंबर से सिम वेरिफिकेशन करें और अपना डिजिटल पिन सेट करें।
- अपने बचत खाते से ₹10, ₹20, ₹100 या ₹500 के डिजिटल नोट (टोकन) अपने वॉलेट में लोड करें।
- किसी भी दुकान पर QR कोड स्कैन करें और पेमेंट करें। पात्रता के अनुसार कैशबैक सीधे आपके वॉलेट या खाते में जमा कर दिया जाएगा।
डिजिटल रुपया न केवल सुरक्षित है बल्कि यह भविष्य की मुद्रा है जिसे RBI का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है, जानकारों का मानना है कि मार्च तक चलने वाले ये ऑफर डिजिटल करेंसी को घर-घर पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
















