
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की परीक्षाएं आज, 6 मार्च से देश के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई हैं, परीक्षा 27 मार्च तक चलेगी हजारों छात्र आज पहले दिन की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं अगर आपकी परीक्षा आज या आने वाले दिनों में है, तो सुरक्षा जांच और प्रवेश प्रक्रिया में होने वाली किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन जरुरी नियमों को जान लेना बेहद आवश्यक है।
Table of Contents
इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ-साथ आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:
- आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड पर दी गई फोटो स्पष्ट हो।
- पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा कोई भी सरकारी दस्तावेज ‘ओरिजिनल’ रूप में साथ रखें। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
- अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए वही फोटो साथ रखें जो आपने फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।
- एडमिट कार्ड के साथ उपलब्ध सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) फॉर्म को पहले से भरकर ले जाएं।
सावधान! ये 3 गलतियां कर सकती हैं आपको परीक्षा से बाहर
NTA ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि छात्र परीक्षा के दौरान इन गलतियों से बचें:
- मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र के अंदर ले जाना सख्त मना है यदि कोई छात्र इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
- एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ में दिए गए नाम में कोई विसंगति नहीं होनी चाहिए यदि नाम में कोई बदलाव है, तो उससे संबंधित कानूनी दस्तावेज साथ रखें।
- अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार बायोमेट्रिक ‘अनलॉक’ हो परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक लॉक होने पर प्रवेश में देरी या समस्या हो सकती है।
परीक्षा हॉल के नियम
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें परीक्षा के लिए पेन और रफ शीट केंद्र के भीतर ही प्रदान की जाएगी पीने के पानी के लिए केवल पारदर्शी बोतल ही ले जाने की अनुमति होगी।
















