
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में निजी कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) लगातार धमाकेदार वापसी कर रही है, अब BSNL एक ऐसा एनुअल प्लान (Annual Plan) लेकर आया है जिसने Jio और Airtel जैसे दिग्गजों की नींद उड़ा दी है।
Table of Contents
365 दिन तक डेटा और कॉलिंग की टेंशन खत्म
BSNL का यह नया अवतार उन यूजर्स के लिए वरदान साबित हो रहा है जो कम बजट में साल भर की फुर्सत चाहते हैं। कंपनी के ₹2,799 वाले प्लान ने बाजार में हलचल मचा दी है, इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैधता और भारी-भरकम डेटा लिमिट है।
प्लान के मुख्य बेनेफिट्स
- डेली डेटा का डबल डोज: इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है यानी साल भर में कुल 1095GB डेटा का लाभ।
- अनलिमिटेड कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर देशभर में (लोकल और एसटीडी) असीमित वॉयस कॉलिंग की सुविधा।
- SMS की सुविधा: हर दिन 100 मुफ्त SMS भी दिए जा रहे हैं।
- वैधता (Validity): पूरे 365 दिन यानी एक बार रिचार्ज कराएं और साल भर रिचार्ज की चिंता से मुक्त हो जाएं।
Jio और Airtel से कैसे है सस्ता?
अगर हम प्रति दिन के खर्च की बात करें, तो इस प्लान की प्रभावी लागत लगभग ₹7.66 प्रति दिन आती है, वहीं, Jio और Airtel के 3GB प्रतिदिन वाले सालाना प्लान्स की कीमतें ₹3,500 से ₹4,000 के पार पहुँच चुकी हैं। इस लिहाज से BSNL का यह प्लान लगभग ₹1,000 से भी ज्यादा की बचत करवा रहा है।
BSNL की बदली रणनीति
विशेषज्ञों का मानना है कि BSNL देशभर में तेजी से अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, ऐसे में सस्ते और किफायती प्लान्स के जरिए कंपनी उन ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है जो निजी कंपनियों की महंगी टैरिफ दरों से परेशान हैं।
यदि आपके क्षेत्र में BSNL की कनेक्टिविटी अच्छी है और आप हैवी इंटरनेट यूजर हैं, तो ₹2,799 वाला यह प्लान वर्तमान में बाजार का सबसे ‘पैसा वसूल’ विकल्प है।
















