Join Contact

बिहार पुलिस में सीधी एंट्री! कंप्यूटर ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई

 बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने बिहार पुलिस रेडियो संगठन में सिपाही प्रचालक (Constable Operator) के कुल 993 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की आज, 1 मार्च 2026 से खोल दी गई है

Published On:
बिहार पुलिस में सीधी एंट्री! कंप्यूटर ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई
बिहार पुलिस में सीधी एंट्री! कंप्यूटर ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई

 बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने बिहार पुलिस रेडियो संगठन में सिपाही प्रचालक (Constable Operator) के कुल 993 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की आज, 1 मार्च 2026 से खोल दी गई है।

यह भी देखें: पेट्रोल के दाम गिरे! मार्च के पहले ही दिन यूपी वालों की हुई मौज, जानें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर का भाव?

आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आज से ही CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन फॉर्म भर लें।

कौन कर सकता है अप्लाई? (पात्रता)

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के कड़े मानक रखे गए हैं:

  • शिक्षा: अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (विज्ञान संकाय) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अंक प्रतिशत: सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए इंटर में न्यूनतम 50% अंक, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 45% अंक होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) तय की गई है आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा।

यह भी देखें: 40 की उम्र में भी पा सकते हैं सरकारी नौकरी! जानें किन विभागों में अब भी खुला है आपके लिए मौका, ऐसे करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया पर एक नजर

बिहार पुलिस की इस ‘सीधी एंट्री’ के लिए उम्मीदवारों को दो प्रमुख चरणों से गुजरना होगा:

  • लिखित परीक्षा: सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार होगी।
  • शारीरिक परीक्षण: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा, जिसे पास करना अनिवार्य होगा।
Bihar Police Constable Recruitment
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार