Join Contact

बिहार ITI में दाखिले का सुनहरा मौका! आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है आखिरी तारीख

बिहार के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार अवसर आ गया है, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने सत्र 2026-27 के लिए Industrial Training Institute Competitive Admission Test (I.T.I.C.A.T.-2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

Published On:
बिहार ITI में दाखिले का सुनहरा मौका! आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है आखिरी तारीख
बिहार ITI में दाखिले का सुनहरा मौका! आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है आखिरी तारीख

बिहार के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार अवसर आ गया है, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने सत्र 2026-27 के लिए Industrial Training Institute Competitive Admission Test (I.T.I.C.A.T.-2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 16 मार्च 2026 से शुरु हो गई है।

यह भी देखें: PM आवास योजना की नई लिस्ट जारी! बिहार में इन लोगों का नाम काटा गया; कहीं आप भी तो नहीं हैं इस ‘रिजेक्शन लिस्ट’ में?

33 हजार से अधिक सीटों पर होगा मुकाबला

बिहार के प्रमुख आईटीआई संस्थानों में इलेक्ट्रिक, फिटर, डीजल मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे लोकप्रिय ट्रेडों की लगभग 33,000 से अधिक सीटों पर इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जाएगा मैट्रिक पास या इस साल परीक्षा दे चुके छात्र इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें: डायरी में नोट कर लें ये डेडलाइन

BCECEB द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र अपनी सुविधा अनुसार नीचे दी गई समय-सीमा में आवेदन कर सकते हैं:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 मार्च 2026
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 अप्रैल 2026
  • भुगतान की आखिरी तारीख: 15 अप्रैल 2026
  • आवेदन में सुधार (Correction Window): 16 से 17 अप्रैल 2026
  • प्रवेश परीक्षा की तिथि: 17 मई 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

विभिन्न श्रेणियों के लिए बोर्ड ने अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं:

  • सामान्य/पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: ₹750
  • दिव्यांग (PH) श्रेणी: ₹430
  • SC/ST श्रेणी: ₹100

यह भी देखें: भारत के पड़ोस में 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 300 रुपए तक एलपीजी भी हुई महंगी

कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step Guide)

इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • रजिस्ट्रेशन: ‘Online Portal of ITICAT-2026’ पर क्लिक कर ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
  • पर्सनल डेटा: लॉग-इन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो और सिग्नेचर: निर्धारित साइज में फोटो (जिस पर नाम और तिथि अंकित हो) और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान: ऑनलाइन माध्यम (UPI/Card/Net Banking) से शुल्क जमा करें।
  • प्रिंटआउट: अंत में भरे हुए फॉर्म (Part-A और Part-B) का प्रिंटआउट जरूर लें, जो काउंसलिंग के समय अनिवार्य होगा।

पात्रता और आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरुरी है, वहीं, 1 अगस्त 2026 तक आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि, मैकेनिक मोटर व्हीकल और मैकेनिक ट्रैक्टर जैसे विशेष ट्रेडों के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष अनिवार्य है।

BCECEB Bihar ITI Cat 2026 BCECEB Bihar ITI Cat 2026 Registration Begins Today
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार