Join Contact

Rapper Badshah ने रचाई गुपचुप शादी? ईशा रिखी संग वरमाला की तस्वीरें हुई वायरल; देखें

मशहूर भारतीय रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ताजा तस्वीरों और वीडियो ने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है

Published On:
Rapper Badshah ने रचाई गुपचुप शादी? ईशा रिखी संग वरमाला की तस्वीरें हुई वायरल; देखें
Rapper Badshah ने रचाई गुपचुप शादी? ईशा रिखी संग वरमाला की तस्वीरें हुई वायरल; देखें

मशहूर भारतीय रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ताजा तस्वीरों और वीडियो ने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 

सास ने शेयर की तस्वीरें, खुला राज!

इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ईशा रिखी की मां, पूनम रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की रस्मों की झलकियां साझा कीं इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और पारंपरिक रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। पूनम रिखी ने पोस्ट के कैप्शन में “God bless you” लिखकर इस नए जोड़े को अपना आशीर्वाद भी दिया है।

सादगी भरा रहा ब्राइडल लुक

वायरल हो रहे विजुअल्स में बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और सुनहरे साफे में एक दूल्हे के अवतार में बेहद जंच रहे हैं। वहीं, दुल्हन बनीं ईशा रिखी लाल रंग के पारंपरिक जोड़े (सलवार-कमीज) में नजर आ रही हैं, कुछ तस्वीरों में ईशा की मांग में सिंदूर भी दिखाई दे रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शादी की मुख्य रस्मों के बाद की तस्वीरें हैं।

प्राइवेट सेरेमनी और डेटिंग का इतिहास

खबरों के मुताबिक, यह शादी एक बेहद निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे बताया जा रहा है कि बादशाह और ईशा पिछले करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में साझा दोस्तों के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।  

अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है, लेकिन अभी तक बादशाह या ईशा रिखी की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कुछ प्रशंसकों का यह भी मानना है कि ये तस्वीरें किसी प्रोजेक्ट या म्यूजिक वीडियो के शूट का हिस्सा भी हो सकती हैं। 

यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी है। साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था।

Badshah Marries Isha Rikhi Rapper Badshah
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार