
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण समय से पहले बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है, लोग अक्सर बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त डाई का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को और ज्यादा नुकसान पहुँचा सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद सरसों का तेल सफेद बालों को फिर से प्राकृतिक रूप से काला बनाने की ताकत रखता है?
Table of Contents
इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल
विशेषज्ञों के अनुसार, सरसों के तेल में कलौंजी (मंगरेला) और मेथी दाना का मिश्रण बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
- कलौंजी: इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के प्राकृतिक पिगमेंट को बनाए रखते हैं और उन्हें काला करते हैं।
- मेथी दाना: यह पोटेशियम और प्रोटीन का खजाना है, जो बालों को पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाता है और चमक प्रदान करता है।
ऐसे तैयार करें ‘जादुई तेल’ (बनाने की विधि)
इस घरेलू नुस्खे को तैयार करना बेहद आसान है:
- सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही लें और उसमें एक कप शुद्ध सरसों का तेल डालें।
- अब इसमें एक-एक बड़ा चम्मच कलौंजी और मेथी दाना (या इनका पाउडर) मिलाएं।
- गैस की आंच धीमी रखें और मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि तेल का रंग गहरा काला न हो जाए।
- मिश्रण के ठंडा होने पर इसे छान लें और एक कांच की शीशी में स्टोर कर लें।
यह भी देखें: नेल पॉलिश का केमिकल पहुंचा रहा नुकसान? घर पर चुकंदर और जैतून तेल से बनाएं नेचुरल नेल पेंट; सुरक्षित और चमकदार
इस्तेमाल का सही तरीका
बेहतर परिणाम के लिए इस तेल से सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करें यदि आप इसे रात भर बालों में लगा रहने देते हैं और सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से धोते हैं, तो इसके परिणाम और भी प्रभावशाली होते हैं।
अगर आप भी सफेद बालों और हेयर फॉल से परेशान हैं, तो बिना किसी केमिकल के इस प्राकृतिक तरीके को आजमा सकते हैं, यह न केवल आपके बालों को काला करेगा बल्कि उन्हें घना और चमकदार भी बनाएगा।
















