
स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुँचाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, अब पात्र लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का मुफ्त उपचार दिलाने वाला ‘आयुष्मान कार्ड’ (Ayushman Card) बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों या केंद्रों के चक्कर नहीं काटने होंगे, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने तकनीकी अपग्रेड के जरिए अब नागरिकों को ‘सेल्फ-रजिस्ट्रेशन’ की सुविधा दे दी है।
Table of Contents
लाइन का झंझट खत्म, मोबाइल ही बनेगा सुविधा केंद्र
डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच अब आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके मात्र कुछ मिनटों में ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, सरकार ने इसके लिए Ayushman App को और भी यूजर-फ्रेंडली बनाया है।
स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे बनाएं अपना कार्ड
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें। ऐप में ‘Beneficiary’ विकल्प चुनकर अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- अपना राज्य, योजना का नाम (PMJAY) और जिले का चयन करें, आप अपने आधार नंबर या राशन कार्ड (Family ID) के जरिए अपना नाम लिस्ट में खोज सकते हैं।
- नाम सामने आने पर ‘e-KYC’ बटन पर क्लिक करें। यहाँ आप Aadhaar OTP या Face Auth (चेहरा दिखाकर) का विकल्प चुन सकते हैं।
- केवाईसी के दौरान आपको मोबाइल के फ्रंट कैमरे से एक लाइव फोटो क्लिक करनी होगी।
- विवरण सबमिट करने के कुछ समय बाद, आपका कार्ड अप्रूव हो जाएगा जिसे आप Beneficiary Portal से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
70+ बुजुर्गों के लिए विशेष सौगात
हालिया अपडेट के अनुसार, अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ की शुरुआत की गई है इसके तहत परिवार की आय चाहे जो भी हो, बुजुर्ग अपना अलग कार्ड बनवाकर ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।
जरूरी बात: ठगों से रहें सावधान
सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने की यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है, किसी भी अनधिकृत लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें, आधिकारिक जानकारी और सहायता के लिए लाभार्थी टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
















