Join Contact

Baal Aadhaar Card: अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाना हुआ बच्चों का खेल! घर बैठे मिनटों में होगा काम, जानें लेटेस्ट ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्ने का आधार कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने बाल आधार (Baal Aadhaar) बनवाने की प्रक्रिया को अब बेहद सरल और हाईटेक बना दिया है अब आप घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में अपने बच्चे के नीले रंग वाले आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं

Published On:
Baal Aadhaar Card: अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाना हुआ बच्चों का खेल! घर बैठे मिनटों में होगा काम, जानें लेटेस्ट ऑनलाइन प्रोसेस
Baal Aadhaar Card: अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाना हुआ बच्चों का खेल! घर बैठे मिनटों में होगा काम, जानें लेटेस्ट ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्ने का आधार कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने बाल आधार (Baal Aadhaar) बनवाने की प्रक्रिया को अब बेहद सरल और हाईटेक बना दिया है अब आप घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में अपने बच्चे के नीले रंग वाले आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है बाल आधार और क्यों है जरूरी?

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी होने वाले आधार कार्ड को ‘बाल आधार’ कहा जाता है, सामान्य आधार के विपरीत यह नीले रंग (Blue Color) का होता है इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट या आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन जैसे बायोमेट्रिक्स की जरूरत नहीं पड़ती यह पूरी तरह से माता-पिता के आधार से लिंक होता है।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (2026 लेटेस्ट)

UIDAI ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है, जिससे अब अपॉइंटमेंट बुक करना और भी आसान हो गया है:

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।
  • ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें।
  • अपना शहर चुनें और मोबाइल नंबर के जरिए OTP जेनरेट करें।
  •  ‘New Aadhaar’ विकल्प चुनें। यहां बच्चे का नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारी सावधानी से भरें।
  •  ‘Head of Family’ (HoF) के रूप में माता या पिता में से किसी एक का आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय का चुनाव करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

घर पर आएगा डाकिया: डोरस्टेप सेवा का उठाएं लाभ

डिजिटल इंडिया के दौर में अब आपको आधार केंद्र जाने की भी मजबूरी नहीं है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने डाकियों के माध्यम से घर पर ही आधार नामांकन की सुविधा शुरू की है, आप IPPB की वेबसाइट पर जाकर सर्विस रिक्वेस्ट डाल सकते हैं, जिसके बाद डाकिया आपके घर आकर बायोमेट्रिक मशीन के जरिए प्रक्रिया पूरी करेगा।

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

बाल आधार के लिए आपको भारी-भरकम कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है, बस ये 2 चीजें साथ रखें:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या हॉस्पिटल की डिस्चार्ज स्लिप।
  • माता या पिता का ओरिजिनल आधार कार्ड।

एक्सपर्ट टिप: 5 साल बाद न भूलें ये काम

ध्यान रहे कि बाल आधार केवल 5 साल की उम्र तक ही वैध होता है, जैसे ही बच्चा 5 साल का हो जाए, उसका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update) करवाना जरूरी है, ऐसा न करने पर कार्ड काम करना बंद कर देगा 5 साल और 15 साल की उम्र में होने वाला यह अपडेट पूरी तरह मुफ्त है।

Aadhaar Card Aadhaar Update Baal Aadhaar Card
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार