Join Contact

DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा! अब ₹11250 के क्लेम पर आया नया अपडेट, जानें किसे मिलेगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है महंगाई भत्ते (DA) में संभावित वृद्धि के साथ-साथ अब भत्तों (Allowances) को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है, जिससे कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा

Published On:
DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा! अब ₹11250 के क्लेम पर आया नया अपडेट, जानें किसे मिलेगा फायदा
DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा! अब ₹11250 के क्लेम पर आया नया अपडेट, जानें किसे मिलेगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है महंगाई भत्ते (DA) में संभावित वृद्धि के साथ-साथ अब भत्तों (Allowances) को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है, जिससे कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। 

DA में 2% की बढ़ोतरी तय!

नवीनतम AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि कर सकती है इस बढ़ोतरी के बाद कुल डीए 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी, जिसका अर्थ है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। 

₹11,250 के क्लेम का क्या है पूरा गणित?

सैलरी में बड़े उछाल का एक मुख्य कारण चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) और हॉस्टल सब्सिडी में हुई बढ़ोतरी है नियमों के मुताबिक, जब डीए 50% की सीमा को पार करता है, तो इन भत्तों में स्वतः 25% का इजाफा हो जाता है। 

  • चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस: अब कर्मचारी प्रति बच्चा ₹2,812.5 प्रति माह का दावा कर सकते हैं।
  • हॉस्टल सब्सिडी: हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए ₹8,437.5 प्रति माह की सब्सिडी निर्धारित की गई है।
  • कुल लाभ: यदि कोई कर्मचारी इन दोनों भत्तों का पात्र है, तो वह कुल ₹11,250 प्रति माह तक का क्लेम कर सकता है। 

किसे मिलेगा इसका सबसे ज्यादा फायदा?

इस अपडेट का सबसे बड़ा लाभ उन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा जिनके बच्चे घर से दूर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, खास बात यह है कि यदि कोई कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है या किसी कारणवश सेवा से अलग होता है, तब भी वह उस शैक्षणिक वर्ष के अंत तक इन भत्तों का दावा करने का हकदार होगा।

कब होगी आधिकारिक घोषणा?

हालांकि आंकड़ों के आधार पर 2% की वृद्धि निश्चित मानी जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा और कैबिनेट की मुहर अप्रैल 2026 के मध्य तक लगने की संभावना है, सरकार के इस कदम से होली के बाद कर्मचारियों के घर में खुशियों की दोहरी दस्तक होने वाली है। 

DA Hike News DA Hike Update
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार