
केंद्र सरकार ने आगामी 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस दिन केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालयों के साथ-साथ औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी छुट्टी रहेगी।
Table of Contents
शिक्षा संस्थान और बैंक रहेंगे बंद
सरकार के इस आदेश के बाद देश भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे इसके साथ ही, ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत जारी आदेश के कारण 14 अप्रैल को बैंकों में भी कामकाज नहीं होगा हालांकि, ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं सुचारू रूप से काम करती रहेंगी।
संविधान निर्माता को दी जाएगी श्रद्धांजलि
14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जाएगी इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, सरकार के इस फैसले का उद्देश्य संविधान निर्माता के योगदान को सम्मान देना और नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए उनके विचारों से जुड़ने का अवसर देना है।
अन्य त्यौहारों की भी रहेगी धूम
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में क्षेत्रीय त्यौहार भी मनाए जा रहे हैं पंजाब और हरियाणा में बैसाखी, तमिलनाडु में पुथांडु (तमिल नव वर्ष), असम में बोहाग बिहू और ओडिशा में महा विशुव संक्रांति की धूम रहेगी, इन क्षेत्रीय त्यौहारों के कारण भी कई राज्यों में पहले से ही अवकाश निर्धारित था, लेकिन अब केंद्र के आदेश के बाद यह पूरे देश के लिए लागू हो गया है।
















