
अगर आपका EPFO से लिंक बैंक खाता बंद हो गया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने ऐसी सुविधा दी है, जिससे आप घर बैठे ही अपने बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं, इससे आपकी पेंशन या PF निकासी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Table of Contents
क्यों जरूरी है बैंक डिटेल अपडेट करना?
अगर EPFO अकाउंट से जुड़ा बैंक खाता बंद हो जाता है, तो पेंशन, क्लेम या निकासी की रकम अटक सकती है, ऐसे में समय रहते सही बैंक अकाउंट अपडेट करना बेहद जरूरी है, ताकि भुगतान में किसी तरह की रुकावट न आए।
कैसे बदलें बैंक डिटेल्स? (स्टेप-बाय-स्टेप)
- सबसे पहले EPFO Unified Portal पर जाएं।
- अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- ‘Manage’ सेक्शन में जाकर ‘KYC’ विकल्प चुनें।
- यहां बैंक अकाउंट की नई जानकारी दर्ज करें।
- IFSC कोड और अकाउंट नंबर सही-सही भरें।
- सबमिट करने के बाद इसे नियोक्ता (Employer) द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
कितना समय लगता है अपडेट में?
बैंक डिटेल अपडेट होने में आमतौर पर कुछ दिन लगते हैं। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका नया बैंक अकाउंट EPFO रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा।
किन बातों का रखें ध्यान?
- बैंक खाता आपके नाम पर ही होना चाहिए
- KYC पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए
- आधार और PAN लिंक होना जरूरी है
क्या होगा फायदा?
- पेंशन और PF क्लेम में नहीं आएगी रुकावट
- पैसा सीधे नए बैंक खाते में मिलेगा
- ऑनलाइन प्रक्रिया से समय और मेहनत दोनों की बचत
















