Join Contact

‘Gmail Storage Full’ के मैसेज से हैं परेशान? बिना पैसे दिए 15GB स्पेस ऐसे करें खाली, अपनाएं ये ट्रिक

क्या आपके पास भी गूगल की ओर से 'स्टोरेज फुल' होने का अलर्ट आ रहा है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं, गूगल अपने यूजर्स को जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज के लिए कुल 15GB का फ्री स्पेस देता है, जैसे ही यह कोटा भरता है, न केवल नए ईमेल आने बंद हो जाते हैं, बल्कि जरूरी फाइल्स सेव करना भी मुश्किल हो जाता है

Published On:
'Gmail Storage Full' के मैसेज से हैं परेशान? बिना पैसे दिए 15GB स्पेस ऐसे करें खाली, अपनाएं ये ट्रिक
‘Gmail Storage Full’ के मैसेज से हैं परेशान? बिना पैसे दिए 15GB स्पेस ऐसे करें खाली, अपनाएं ये ट्रिक

क्या आपके पास भी गूगल की ओर से ‘स्टोरेज फुल’ होने का अलर्ट आ रहा है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं, गूगल अपने यूजर्स को जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज के लिए कुल 15GB का फ्री स्पेस देता है, जैसे ही यह कोटा भरता है, न केवल नए ईमेल आने बंद हो जाते हैं, बल्कि जरूरी फाइल्स सेव करना भी मुश्किल हो जाता है। 

ज्यादातर लोग स्टोरेज बढ़ाने के लिए पैसे देकर ‘गूगल वन’ का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, लेकिन अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो हम आपको बता रहे हैं वो धांसू ट्रिक्स जिनसे आप मिंटों में अपना कीमती स्पेस खाली कर सकते हैं। 

भारी ईमेल का ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन

अक्सर हमारे इनबॉक्स में ऐसे ईमेल पड़े होते हैं जिनमें भारी-भरकम फाइलें अटैच होती हैं। इन्हें ढूंढना बेहद आसान है:

  • जीमेल के सर्च बार में जाएं और लिखें: larger:10M (यह 10MB से बड़ी फाइल्स दिखाएगा)।
  • जो ईमेल जरूरी नहीं हैं, उन्हें एक साथ सेलेक्ट करें और डिलीट कर दें। आप larger:5M या 20M लिखकर भी सर्च फिल्टर बदल सकते हैं। 

गूगल फोटोज का ‘स्टोरेज सेवर’ है जादू 

स्मार्टफोन के बैकअप की वजह से गूगल फोटोज सबसे जल्दी भरता है। इसे मैनेज करने के लिए:

  • Google Photos की सेटिंग्स में जाकर ‘Storage Saver’ विकल्प चुनें यह आपकी फोटोज की क्वालिटी को मामूली रूप से कम करके काफी ज्यादा स्पेस बचा लेता है।
  • इसके अलावा, गूगल फोटोज में जाकर ‘Videos’ सर्च करें और पुराने अनचाहे वीडियो डिलीट करें, क्योंकि वीडियो सबसे ज्यादा जगह घेरते हैं। 

‘गूगल वन’ मैनेजर का लें सहारा

गूगल खुद आपको स्पेस खाली करने का टूल देता है। Google One Storage Management पर जाकर आप एक ही क्लिक में यह देख सकते हैं कि कौन सी फाइलें सबसे बड़ी हैं और कौन सी ‘स्पैम’ या ‘ट्रैश’ में पड़ी हैं। यहाँ से आप फालतू फाइल्स को सीधे क्लीन कर सकते हैं। 

ट्रैश और स्पैम को करें सफाचट 

कई बार हम ईमेल डिलीट तो कर देते हैं, लेकिन वे ‘Bin’ या ‘Trash’ फोल्डर में 30 दिनों तक जमा रहते हैं और स्टोरेज घेरते रहते हैं। 

  • अपने जीमेल के Bin और Spam फोल्डर में जाएं और ‘Empty Trash now’ पर क्लिक करें। इससे तुरंत काफी स्पेस खाली हो जाएगा। 

अनसब्सक्राइब करें फालतू न्यूजलेटर्स 

हजारों प्रमोशनल ईमेल आपके इनबॉक्स का दम घोंटते हैं सर्च बार में unsubscribe टाइप करें उन सभी मार्केटिंग ईमेल की लिस्ट आ जाएगी जिन्हें आप कभी नहीं पढ़ते। इन्हें बल्क में डिलीट करें और अनसब्सक्राइब कर दें। 

प्रो टिप: भविष्य में स्टोरेज न भरे, इसके लिए गूगल फोटोज में ‘Backu

Clear Gmail Storage Space Tricks Gmail Storage Full
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार