
देश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है, ‘स्किल इंडिया डिजिटल हब’ (SIDH) पोर्टल के माध्यम से अब देश का हर युवा घर बैठे मुफ्त में प्रोफेशनल कंप्यूटर और टेक्निकल कोर्स कर सकेगा डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस पोर्टल पर अब विश्वस्तरीय पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
Table of Contents
मुफ्त कोर्सेज की भरमार
स्किल इंडिया पोर्टल पर आईटी (IT), डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी और कोडिंग जैसे हाई-डिमांड कोर्सेज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं, इसके अलावा, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भी युवा अपनी कुशलता बढ़ा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि कोर्स पूरा होने पर अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा, जो निजी और सरकारी नौकरियों में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
पोर्टल का लाभ उठाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:
- सबसे पहले skillindiadigital.gov.in पर लॉग ऑन करें।

- होमपेज पर ‘Register’ बटन पर क्लिक करें।

- अब ‘Learner’ कैटेगरी चुनें।

- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।

- अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार प्रोफाइल अपडेट करें।

- अब अपनी पसंद का ‘Free Course’ चुनें और ‘Enroll Now’ पर क्लिक कर अपनी पढ़ाई शुरू करें।
रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
यह पोर्टल न केवल सीखने का जरिया है, बल्कि युवाओं को सीधे रोजगार से भी जोड़ता है, पोर्टल पर मौजूद ‘जॉब एक्सचेंज’ फीचर के जरिए अभ्यर्थी अपनी स्किल्स के आधार पर देश की दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप और नौकरियों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं, सरकार की इस पहल से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी आधुनिक शिक्षा के दरवाजे खुल गए हैं।
















