
उत्तर प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है, तकनीकी खामियों या मास्टर डेटा लॉक न होने की वजह से जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए छात्रवृत्ति पोर्टल को फिर से खोलने के निर्देश दिए गए हैं, इसे छात्रों के लिए एक ‘लॉटरी’ के रूप में देखा जा रहा है।
Table of Contents
क्यों लिया गया यह फैसला?
प्रदेश के कई उच्च शिक्षण संस्थानों, विशेषकर बी.एड, डी.एल.एड, बी.फार्मा और आयुर्वेद जैसे पाठ्यक्रमों के सत्र में देरी होने के कारण हजारों छात्र समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे इसके अलावा, कई कॉलेजों का मास्टर डेटा समय पर अपडेट न होने से भी छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक रही थी छात्रों की इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने संशोधित समय-सारिणी (Revised Schedule) जारी करने का निर्णय लिया है।
जरूरी तारीखें: डायरी में कर लें नोट
समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
- पोर्टल दोबारा खुलने की अंतिम तिथि: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के जो छात्र रजिस्ट्रेशन से चूक गए थे, वे अब 31 मार्च 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- बैंक खाते में पैसा (DBT): सरकार ने लक्ष्य रखा है कि पात्र पाए गए सभी छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि 22 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से भेज दी जाएगी।
- पिछले भुगतान का रिकॉर्ड: गौरतलब है कि इससे पहले 31 मार्च 2026 को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान करीब 28 लाख छात्रों के खातों में ₹3,350 करोड़ की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी गई थी।
सुधार का आखिरी मौका (Correction Window)
जिन छात्रों ने आवेदन तो कर दिया था लेकिन उनके फॉर्म में कोई त्रुटि (Error) थी, उनके लिए भी राहत की खबर है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डेटा मिलान के बाद सुधार की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी ताकि किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति तकनीकी कारणों से न रुके।
कैसे करें आवेदन और स्टेटस चेक?
वंचित छात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘Student’ सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑप्शन का चयन करें।

- OTR नंबर दर्ज करें।

- सबमिट करने के बाद मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।

- जानकारी भरने के बाद Proceed Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर अपने कॉलेज में जमा करें।

- पुराने छात्र अपना स्टेटस चेक करने के लिए ‘Status 2025-26’ लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
योगी सरकार के इस कदम से उन मध्यम और निम्न आय वर्ग के छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से सरकारी मदद पर निर्भर है।
















