
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों की अनदेखी करने पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है केंद्रीय बैंक ने ‘एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड’ (Airtel Payments Bank) पर 31.80 लाख रुपये का भारी-भरकम मौद्रिक जुर्माना लगाया है आरबीआई की इस कार्रवाई के बाद ग्राहकों के मन में अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Table of Contents
क्यों लगा जुर्माना?
आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर यह कार्रवाई ‘वित्तीय विवरणों में प्रकटीकरण’ (Disclosures in Financial Statements) से संबंधित निर्देशों का पालन न करने के कारण की गई है।
बैंक के वैधानिक निरीक्षण (Statutory Inspection) के दौरान यह पाया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय विवरणों में बैंक ने कुछ अनिवार्य शिकायतों (Complaints) का खुलासा नहीं किया था। नियमों की इसी अनियमतिता को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने पेनाल्टी लगाने का फैसला किया।
क्या ग्राहकों के पैसों पर पड़ेगा कोई असर?
अगर आपका खाता एयरटेल पेमेंट्स बैंक में है, तो घबराने की जरूरत नहीं है आरबीआई ने साफ कर दिया है कि:
- पैसा सुरक्षित है: यह जुर्माना बैंक की नियामक कमियों (Regulatory Lapses) पर है, न कि किसी वित्तीय धोखाधड़ी पर।
- सेवाएं रहेंगी जारी: ग्राहकों के लेनदेन, जमा राशि या अन्य बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- लेनदेन की वैधता: बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी समझौते या ट्रांजैक्शन की वैधता पर इस कार्रवाई से कोई आंच नहीं आएगी।
आरबीआई का कड़ा संदेश
यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि आरबीआई बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता और रिपोर्टिंग मानकों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा एयरटेल पेमेंट्स बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के बाद आरबीआई ने पाया कि बैंक पर जुर्माना लगाना आवश्यक है।
















