
अग्निपथ योजना के तहत अपनी सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के सुनहरे भविष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने पिटारा खोल दिया है, दिल्ली पुलिस में 20% आरक्षण की ऐतिहासिक मंजूरी के बाद अब 5 अन्य बड़े विभागों में भी अग्निवीरों के लिए ‘रेड कार्पेट’ बिछा दिया गया है, इन विभागों में न केवल सीधी एंट्री मिलेगी, बल्कि उम्र और शारीरिक परीक्षा में भी भारी छूट का प्रावधान किया गया है।
Table of Contents
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में 10% कोटा
गृह मंत्रालय के बड़े फैसले के बाद BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे बलों में अग्निवीरों के लिए 10% पद आरक्षित कर दिए गए हैं।
- बड़ी राहत: इन बलों में भर्ती के लिए अब अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) नहीं देनी होगी।
- उम्र में छूट: पहले बैच को 5 साल और भविष्य के बैचों को 3 साल की अतिरिक्त आयु सीमा का लाभ मिलेगा।
भारतीय रेलवे: ग्रुप-D और टेक्निकल पदों पर कब्जा
देश के सबसे बड़े नियोक्ता भारतीय रेलवे ने भी अग्निवीरों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
- लेवल-1 (ग्रुप D) पदों पर 10% और लेवल-2 (ऊपर के पद) पर 5% का सीधा आरक्षण मिलेगा।
- लिखित परीक्षा और शारीरिक मानकों में भी अग्निवीरों को विशेष वरीयता दी जाएगी।
राज्य पुलिस और PAC भर्ती
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण नीति लागू की है।
- उत्तर प्रदेश: यूपी पुलिस और पीएसी (PAC) में 20% पदों पर आरक्षण मिलेगा।
- हरियाणा: पुलिस कांस्टेबल और ग्रुप-सी की भर्तियों में अग्निवीरों को 5 साल तक की आयु छूट और विशेष कोटा दिया जा रहा है।
वन और पर्यावरण विभाग (फॉरेस्ट गार्ड)
सुरक्षा के अनुभव को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को वन रक्षकों की भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया है, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे राज्य अब फॉरेस्ट गार्ड और माइनिंग गार्ड की भर्तियों में 10 से 20 प्रतिशत तक का आरक्षण देने की तैयारी कर चुके हैं।
डिफेंस पीएसयू (HAL, BEL) और कोस्ट गार्ड
रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले सार्वजनिक उपक्रमों (जैसे HAL और BEL) में अग्निवीरों को तकनीकी और सुरक्षा पदों पर सीधी प्राथमिकता मिलेगी इसके अलावा, भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) की सीधी भर्तियों में भी इनके लिए पदों को आरक्षित किया गया है।
अग्निवीरों के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होंगे ये नियम
अग्निवीरों के लिए सबसे बड़ी राहत फिजिकल टेस्ट (PET) से छूट और उम्र सीमा में विस्तार है, सामान्य वर्ग के अग्निवीर अब करीब 28-30 वर्ष की आयु तक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे उनका करियर पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।
















