
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है, बोर्ड जल्द ही परीक्षा परिणामों की घोषणा करने जा रहा है,ताजा अपडेट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई के मध्य तक जारी किए जा सकते हैं।
Table of Contents
संभावित तिथियां और रुझान
हालांकि सीबीएसई ने अभी तक परिणामों की सटीक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो 10वीं का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। छात्र अपनी तैयारी पूरी रखें क्योंकि बोर्ड किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट कर सकता है।
रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स
मार्कशीट डाउनलोड करने और अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित विवरण (Credentials) की आवश्यकता होगी:
- रोल नंबर (Roll Number)
- स्कूल कोड/नंबर (School Number)
- एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)
- जन्म तिथि (Date of Birth)
कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?
छात्र अपने नतीजे नीचे दिए गए माध्यमों से चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर।
- छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए स्कूलों द्वारा दिया गया 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन अनिवार्य होगा।
- उमंग (UMANG) ऐप पर भी रिजल्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- इंटरनेट की कमी होने पर छात्र 7738299899 पर एसएमएस (SMS) भेजकर भी अपना स्कोर जान सकेंगे।
अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और नियमित रूप से बोर्ड के अपडेट्स चेक करते रहें।
















