
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं के टॉपर्स के लिए पुरस्कारों के पिटारे खोल दिए हैं, इस साल राज्य के मेधावी छात्रों पर नकद राशि और गैजेट्स की जमकर बरसात होगी बोर्ड ने न केवल पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है, बल्कि टॉपर्स को उच्च शिक्षा के लिए मासिक छात्रवृत्ति देने का भी निर्णय लिया है।
Table of Contents
नकद पुरस्कार और गैजेट्स का धमाका
बिहार बोर्ड के टॉप-3 रैंक धारकों के लिए विशेष सम्मान की व्यस्था की गई है, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹2 लाख की भारी-भरकम राशि दी जाएगी।
- प्रथम रैंक (1st): ₹2,00,000 नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर।
- द्वितीय रैंक (2nd): ₹1,50,000 नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर।
- तृतीय रैंक (3rd): ₹1,00,000 नकद, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर।
- अन्य रैंक: इंटर में चौथी और पांचवीं रैंक लाने वालों को ₹30,000, जबकि मैट्रिक में 4वीं से 10वीं रैंक तक के छात्रों को ₹20,000 और लैपटॉप दिए जाएंगे।
पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार: मासिक स्कॉलरशिप
पुरस्कारों के अलावा, बिहार सरकार ‘देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ के तहत टॉपर्स की आगे की पढ़ाई में भी मदद करेगी।
- इंटर टॉपर्स: तीनों स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को ₹2,500 प्रतिमाह मिलेंगे। यह सहायता ग्रेजुएशन के लिए 5 साल और तकनीकी कोर्स के लिए 4 साल तक जारी रहेगी।
- मैट्रिक टॉपर्स: टॉप 10 रैंक होल्डर्स को ₹2,000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
छात्राओं के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन
छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना’ के तहत इंटर पास करने वाली अविवाहित लड़कियों को ₹25,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
















