
आजकल स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हमारा डिजिटल वॉलेट भी है UPI (Unified Payments Interface) के दौर में फोन खोना या चोरी होना केवल डिवाइस का नुकसान नहीं, बल्कि आपकी जीवनभर की कमाई पर भी खतरा पैदा कर सकता है अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, तो चोर चंद मिनटों में आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं।
Table of Contents
सिम कार्ड को तुरंत कराएं ब्लॉक
जैसे ही फोन चोरी हो, सबसे पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi या BSNL) के कस्टमर केयर को फोन कर अपना सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं। चोर आपके सिम का इस्तेमाल OTP प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं, जिससे वे आपके बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक्सेस कर सकते हैं।
पेमेंट ऐप्स को करें डिसेबल
अपने फोन में मौजूद Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स को तुरंत ब्लॉक कराएं इसके लिए आप इन ऐप्स के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं या किसी अन्य डिवाइस से लॉग-इन कर पुराने डिवाइस को ‘लॉग-आउट’ कर सकते हैं।
बैंक अकाउंट और कार्ड्स को करें फ्रीज
सुरक्षा के लिहाज से अपने बैंक को सूचित करें और नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड को अस्थायी रूप से ब्लॉक करवा दें इससे किसी भी तरह के अनधिकृत ट्रांजेक्शन की संभावना खत्म हो जाएगी।
CEIR पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के पोर्टल CEIR (Central Equipment Identity Register) पर जाकर अपने फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करें इससे आपका फोन किसी भी नेटवर्क पर काम करना बंद कर देगा और भविष्य में उसके मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
पुलिस में दर्ज कराएं FIR
फोन चोरी की आधिकारिक रिपोर्ट (FIR) नजदीकी पुलिस स्टेशन में या ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराएं सिम कार्ड दोबारा निकलवाने या किसी बैंकिंग फ्रॉड के खिलाफ दावा पेश करने के लिए FIR की कॉपी बेहद जरूरी दस्तावेज साबित होती है।
सावधानी ही बचाव है
डिजिटल दौर में अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा अपने फोन और पेमेंट ऐप्स पर मजबूत बायोमेट्रिक लॉक या कठिन पिन (PIN) का इस्तेमाल करें याद रखें, देरी होने पर आपके पास पछताने का मौका भी नहीं बचेगा।
















